Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को नगर निगम ने कराया बंद, सावन माह भर लागू रहेगा यह प्रतिबंध

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 08:39 PM (IST)

    Closed Meat Shops On Kanwar Yatra Route In Varanasi कांवड़ यात्रा को लेकर जारी निर्देश में अब शिवनगरी भी शामिल हो गया है। सावन माह में लगभग पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में अब वाराणसी में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके लिए नगर निगम ने दस दुकानें बंद कराई।

    Hero Image
    वाराणसी में भी कांवड़ यात्रा को लेकर जारी निर्देश लागू (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। Kanwar Yatra 2024: नगर निगम ने कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानों पर प्रतिबंधित लगा दिया है। यह प्रतिबंध पूरे सावन माह तक जारी रहेगा।

    रविवार को निगम की टीम ने नई सड़क, नवाबगंज, रेवड़ी तालाब क्षेत्र में मांस की 10 दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान कई मीट विक्रेताओं से एक माह तक दुकानें न लगाने की अपील भी की गई। आदेश का अनुपालन न करने पर निगम ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानें हटाने का दिया गया था निर्देश

    निगम की कार्यकारिणी ने गत 19 जुलाई को सावन माह में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानें हटाने का निर्देश दिया था। निगम ने शहर में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग करीब 95 मांस की दुकानें चिह्नित किया है। ये दुकानें भोजूबीर, चौकाघाट, हुकुलगंज, मंडुवाडीह, नवाबगंज, नई सड़क, रेवड़ी तालाब सहित अन्य मार्ग पर हैं।

    धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगने की संभावना नगर निगम ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित कर दी थीं।

    धाम के 2 किमी दायरे में मांस की दुकानों पर लग सकता है प्रतिबंध

    निगम ने रमजान माह में हरा पर्दा लगाकर दुकान खोलने की अनुमति दी थी। अब निगम एक बार फिर धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। इस बार धर्मार्थ कार्य मंत्रालय की स्वीकृति व सहमति के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा वाले रूट पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, एक माह तक रहेगा प्रतिबंध

    यह भी पढ़ें- Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में ऑनलाइन करा सकेंगे पूजन-अभिषेक, 24 घंटे मिलेगा लाइव दर्शन