विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में न्‍यूनतम पारा 15 ड‍िग्री तक पहुंचा, देव दीपावली पर बढ़ सकती है स‍िहरन

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 04 Nov 2025 06:21 PM (IST)

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंड बढ़ गई है। देव दीपावली पर ठंड और बढ़ने ...और पढ़ें

वाराणसी में न्‍यूनतम तापमान 15 ड‍िग्री तक सीजन में सबसे कम तक जा पहुंचा है।

वाराणसी में न्‍यूनतम तापमान 15 ड‍िग्री तक सीजन में सबसे कम तक जा पहुंचा है।

HighLights

  1. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री

  2. देव दीपावली पर ठंड बढ़ने की आशंका

  3. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में ठंड का व्‍यापक असर शुरू हो चुका है। सुबह कोहरे और धुंध की अंचलों में जहां हल्‍की चादर नजर आने लगी है वहीं दूसरी ओर अचानक से बार‍िश के बाद तापमान में कमी का दौर शुरू हो चुका है। वातावरण में आर्द्रता में कमी आई है तो दूसरी ओर सीजन में अब तक सबसे कम तापमान सुबह दर्ज क‍िया गया। 

घरों में अब चादर और कंबल से आगे रजाई वाली ठंड का दौर नजर आने लगा है। मंगलवार की सुबह वातावरण में पूरी तरह ठंड का असर घुला रहा। द‍िन चढ़ा तो धुंध का असर भी कम हुआ और धूप ख‍िलने के बाद भी धूप में तेजी का कोई नामोन‍िशान नहीं था। वातावरण में नमी का स्‍तर कम हुआ और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंडक की शुरुआत का पर्याप्‍त अहसास कराया।

माना जा रहा है कि अब पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आने लगा है। इसी के साथ ही ठंडक का जोर शुरू होने के साथ ही कोहरे और धुंध का मामूली असर भी अंचलों में पर‍िलक्ष‍ित होने लगा है। आने वाले द‍िनों में मौसम का यही रुख जारी रहेगा और धीरे धीरे गलन का असर काबि‍ज होने लगेगा। वहीं देव दीपावली पर भी मौसम का रुख बदला हुआ नजर आने लगेगा। ठंड का असर नजर आएगा और ठंडी हवाओं का असर भी होगा। 

बीते चौबीस घंटों में अधि‍कतम तापमान 31.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से -0.8 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 15.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.0 ड‍िग्री कम रहा। सीजन में यह अब तक सबसे कम तापमान था। इस ल‍िहाज से इसमें आगे और भी कम होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। वहीं आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 71% और अध‍िकतम 78% दर्ज क‍िया गया। सैटेलाइट तस्‍वीरों में इस समय मध्‍य यूपी में बादलों का असर है, जबक‍ि कश्‍मीर में भी व‍िक्षोभ का असर नजर आ रहा है। इसके बाद दोबारा ठंड का असर नजर आने की उम्‍मीद है।