विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में वरुणा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक शव 18 घंटे बाद मिला

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 01:10 PM (IST)

वाराणसी में वरुणा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोरों को बचाने के प्रयास में डूबे 47 वर्षीय ...और पढ़ें

HighLights

  1. गणेश विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में व्यक्ति डूबा।

  2. तीन किशोरों को बचाने के प्रयास में जान गंवाई।

  3. एनडीआरएफ ने 18 घंटे बाद शव बरामद किया।

जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र के इसीपुर में स्थित वरूणा नदी में शुक्रवार की शाम पांच बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डुब रहे तीन किशोरों को बचाने के लिये नदी में उतरे 47 वर्षीय एक व्यक्ति डूब गया। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची बड़ागांव एवं जंसा पुलिस उसकी गांव वालों के साथ उसकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव निवासी संजय दिक्षित ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा का पांच दिवसीय स्थापित किया था। पूजा पाठ के बाद शुक्रवार की शाम वह गांव वालों के साथ मूर्ति र्विसर्जन करने आये थे। 

इस दौरान साथ में आये मोनू, टोनू और निशांत नामक किशोर नदी में डूबने लगे। जिनको काफी मशक्कत कर बचा लिया गया वहीं संजय दीक्षित गहरे पानी में डूब गये जिनकी तलाश ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डालकर किया जा रहा है सफलता नहीं मिली।

वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने रात को बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण सर्च अभियान इस समय नही हो सकता है। एनडीआरएफ टीम ने शनिवार को सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पिण्डरा प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

वहीं शनिवार की सुबह छह बजे एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर रेखा कुमारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल दो टीम वोट के साथ नदी में डूबे अधेड़ की तलाश के लिए उतरी मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही, वहीं दोपहर 12 बजे एनडीआरएफ टीम को गद्दोपुर गांव स्थित इमलिया घाट के पास युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला।

शव को एनडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल कर लाए शव मिलने की सूचना पर ईसीपुर स्थिति वरुणा पर आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के ल‍िए भेज द‍ि‍या। वही सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर जंसा व बड़ागांव पुलिस सहित एक गाड़ी पीएससी भी तैनात रही।