वाराणसी में लोहता थाने के बाद अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
वाराणसी के लोहता थाने के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत ...और पढ़ें

वाराणसी लोहता में अनियंत्रित कंटेनर से भीषण सड़क हादसा, दो की मौत।
HighLights
लोहता थाने के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत।
अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से गई जान।
मृतकों की पहचान राशिद और छेदी बारी के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोहता थाने के पास शनिवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान कर ली गई है। एक युवक का नाम राशिद निवासी बड़ी मस्जिद लोहता और वृद्ध का नाम छेदी बारी निवासी लोहता बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की बाबत सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने दोनों को धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करते हुए परिजनों को पहले सूचना दी और फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि इस बाबत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
