विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में करेंट से लाइनमैन की मौत, लापरवाही में अवर अभियंता निलंबित

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:19 AM (IST)

वाराणसी के तेलियाबाग में पेड़ों की छंटाई के दौरान करंट लगने से आउटसोर्सिंग लाइनमैन शिव प्रकाश यादव की मौत हो ...और पढ़ें

अकुशल लाइनमैन को बिजली के खंभें पर चढ़ाने का जेई पर आरोप। सांकेतिक तस्वीर

अकुशल लाइनमैन को बिजली के खंभें पर चढ़ाने का जेई पर आरोप। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. तेलियाबाग में करंट लगने से आउटसोर्सिंग लाइनमैन की मौत।

  2. लापरवाही के आरोप में अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार निलंबित।

  3. मृतक परिवार को 10 लाख रुपये सहायता, पेंशन मिलेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। तेलियाबाग में पेड़ों की डाली की छंटाई करने के दौरान शनिवार को आउटसोर्सिंग पर तैनात लाइनमैन शिव प्रकाश यादव (35) को करेंट का झटका लगने से सीढ़ी से जमीन पर गिर पड़ा। मौजूद साथी उसे मंडलीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की पीछे विभागीय लापरवाही बताया जा रहा है। मृत लाइनमैन अकुशल था, वह बिजली के खंभे पर नहीं चढ़ता था, प्रशिक्षित लाइनमैन उससे सहयोग का काम लेते थे।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार मौजूद थे, मौके पर लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने घटना की सूचना चेतगंज थाने में दी तो मृत लाइनमैन के परिजन ने बिजली विभाग के खिलाफ। वहीं, अवर अभियंता ने अपने उच्च अधिकारी के खिलाफ चेतगंज थाने में तहरीर दी है। तीन-तीन तहरीर पड़ने से चेतगंज पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

नगरीय विद्युत वितरण खंड में आउटसोर्सिंग पर तैनात लाइनमैन शिव प्रकाश यादव अवर अभियंता की मौजूदगी में पेड़ों की डाली की छंटाई कर रहा था। अचानक लाइनमैन का शरीर बिजली के तार से सट गया और झटका लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।

मौजूद साथी उसे घायलावस्था में मंडलीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे। वह चंदौली जिले के मकोली का रहने वाला है। पांच वर्ष से बिजली विभाग में काम कर रहा था। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवपुर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने निहारा काशी के घाटों का सौंदर्य, मां गंगा को किया नमन

चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि अकुशल आउटसोर्सिंग लाइनमैन को बिजली के खंभे पर चढ़ाने के आरोप में अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

ईपीएफ व फंड, तत्काल सहायता में 10 लाख रुपये दिया जाता है। पत्नी के नाम कोई बैंक खाता नहीं रहने के चलते सहायक राशि नहीं दी जा सकी। सोमवार को बैंक में खाता खुलने के साथ सहायता राशि 10 लाख रुपये भेज दिया जाएगा। परिवार के एक सदस्य को पेंशन दिया जाएगा।