वाराणसी में पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए होमस्टे संचालकों को डिजिटल प्रशिक्षण
वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया। इस ...और पढ़ें

वाराणसी में होमस्टे संचालकों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण, बढ़ेगा पर्यटन कारोबार।
HighLights
होमस्टे संचालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का प्रशिक्षण।
ऑनलाइन प्रचार, मार्केटिंग से पर्यटकों को आकर्षित करने की जानकारी।
काशी में बढ़ती पर्यटन संख्या के लिए सुविधा सुधारने का प्रयास।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यटन को बढ़ावा देने और होमस्टे व बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) संचालकों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए शनिवार को होटल क्लार्क्स में आयोजित कार्यशाला में संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें होमस्टे एवं बीएंडबी संचालकों के साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आनलाइन प्रचार, डिजिटल मार्केटिंग, संपत्ति की आनलाइन लिस्टिंग और कारोबार बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
इससे संचालकों को अधिक पर्यटकों तक पहुंच बनाने और आनलाइन बुकिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश पर्यटन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। वाराणसी में बढ़ते पर्यटन के बीच स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होमस्टे और बीएंडबी को बेहतर तरीके से प्रचारित करने में यह कार्यशाला उपयोगी साबित होगी। धर्म व संस्कृति की नगरी काशी हमेशा से पर्यटन का केंद्र रही है।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का विस्तार होने के साथ पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। विशेष अवसरों पर होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला व होमस्टे व बेड एंड ब्रेकफास्ट में कमरे नहीं मिलते हैं। होमस्टे व बेड एंड ब्रेकफास्ट में पर्यटकों की सुविधा को और बेहतर करने को लेकर सरकार प्रयासरत है। संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा को लेकर यह कार्यशाला आयोजित किया गया है।
