विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी वासियों के लिए राहत की खबर... घरेलू गैस सिलेंडर अब बुकिंग के 26वें दिन पहुंचेगा घर

Published: Wed, 11 Mar 2026 09:20 AM (IST)

वाराणसी में इजराइल-ईरान युद्ध की अफवाहों के बीच गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर है। एडीएम सिविल ...और पढ़ें

गैस की कमी नहीं, आम उपभाक्ताओं को नहीं आएगी परेशानी

गैस की कमी नहीं, आम उपभाक्ताओं को नहीं आएगी परेशानी

HighLights

  1. घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति सामान्य।

  2. बुकिंग के 26वें दिन घर पहुंचेगा घरेलू गैस सिलेंडर।

  3. व्यावसायिक गैस आपूर्ति कम, सीएनजी-पीएनजी की स्थिति ठीक।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इजराइल-ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर बढ़ रही भीड़, डिमांड व पब्लिक के बीच अफवाह पर प्रशासन की पूरी नजर है।

एडीएम सिविल सप्लाई अमित भारतीय की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। एडीएम ने घरेलू गैस की डिमांड की जानकारी ली। कंपनियों की ओर से बताया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कोई बैकलाग नहीं है।

नियम तहत उपभोक्ता को सिर्फ ऑनलाइन घरेलू गैस की बुकिंग करानी है। गैस लेने की तिथि के 25 दिन बाद बुकिंग करें आपके घर पर 26 वें दिन गैस सिलेंडर पहुंच जाएगा। कामर्शियल गैस की आपूर्ति कम होने के कारण उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रही है।

हालांकि इसको बंद करने के लिए कोई लिखित आदेश नहीं है। दूसरी तरफ एजेंसियों का कहना है कि प्लांट से कामर्शियल गैस सिलेंडर नहीं आ रहा है। एडीएम ने सीएनजी व पीएनजी की भी स्थिति की जानकारी ली। बताया कि सीएनजी व पीएनजी की स्थिति बहुुत ठीक है।

महत्वपूर्ण :

  • जिले में घरेलू गैस उपभाेक्ता दस लाख 65 हजार 634
  • कामर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की संख्या 5255