विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बारावफात की सजावट के दौरान हुआ हादसा

Published: Tue, 25 Aug 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में बारावफात की सजावट के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की दुखद मौत हो गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी में बारावफात सजावट के दौरान हुआ हादसा।

  2. पिता सलीमुद्दीन और पुत्र अनस की करंट से मौत।

  3. सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुर खुर्द में घटना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुर खुर्द, लल्लापुरा में सोमवार सुबह बारावफात त्योहार की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन और उनका 17 वर्षीय पुत्र अनस निवासी सी 14/106, काजीपुर खुर्द, लल्लापुरा, थाना सिगरा सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर के सामने बारावफात की सजावट कर रहे थे।

इसी दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसके पिता सलीमुद्दीन पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

सलीमुद्दीन एमजे शादी महल में मैनेजर के पद पर काम करते थे, जबकि उनका बेटा अनस सिटी प्राइड स्कूल, सिगरा में कक्षा 12 का छात्र था। परिवार में मृतक सलीमुद्दीन की पत्नी के अलावा 20 वर्षीय एक अविवाहित बेटी है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरी समर कैम्प में किशोर‍ियां सीखेंगी स्‍कूटी चलाना