विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जाते समय नीलगाय से टकराई थार, हादसे में उजड़ा वाराणसी का परिवार; मां-बेटे की मौत

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:33 PM (IST)

वाराणसी के रमसीपुर से दिल्ली जा रहे एक परिवार की थार बदायूं के पास नीलगाय से टकरा गई, जिसमें मां-बेटे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दिल्ली जाते समय थार नीलगाय से टकराई।

  2. हादसे में मां कुसुम और बेटे शिवम की मौत।

  3. वाराणसी के परिवार में शोक, दो अन्य घायल।

जागरण संवाददाता, राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमसीपुर गांव से थार फोर व्हीलर से दिल्ली जाते समय बदायूं के पास नीलगाय की थार से टक्कर हो गई।
इस हादसे में थार में सवार 48 वर्षीय कुसुम मिश्रा और 28 वर्षीय शिवम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवाद दो अन्य 30 वर्षीय शुभम मिश्रा और 35 वर्षीय सचिन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वहां से निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों व मृतकों के शवों को लेकर जब वाराणसी अपने घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के मुखिया राजेश मिश्रा सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमसीपुर निवासी राजेश मिश्रा दिल्ली के करोल बाग में रेस्टोरेंट का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी के साथ परिवार के लोग गांव से थार से दिल्ली जा रहे थे। वाहन को पुत्र शिवम मिश्रा चला रहे थे। मृतक कुसुम मिश्रा राजेश मिश्रा की पत्नी और शिवम उनके बेटे थे। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में बंगला नंबर 61 में लगा पिंजरा, ड्रोन से हो रही खोज