विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 22 मानकों पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आई अव्वल

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 22 मानकों पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि छह अन्य ...और पढ़ें

सीएम डैशबोर्ड पर वाराणसी पुलिस का जलवा, 22 मानकों में अव्वल, बोले पुल‍िस कम‍िश्‍नर मोह‍ित अग्रवाल।

सीएम डैशबोर्ड पर वाराणसी पुलिस का जलवा, 22 मानकों में अव्वल, बोले पुल‍िस कम‍िश्‍नर मोह‍ित अग्रवाल।

HighLights

  1. सीएम डैशबोर्ड की 22 मानकों पर वाराणसी पुलिस प्रथम।

  2. महिला अपराधों, एससी/एसटी एक्ट में शत-प्रतिशत कार्रवाई।

  3. डायल-112 का औसत रिस्पांस टाइम 4.90 मिनट रहा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस अगस्त ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 22 मानकों पर प्रथम और छह में टाप-5 में स्थान बनाया है। रैंकिंग 50 केपीआइ (की फार्फर्मेंस इंडेक्स ) पर आधारित है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के साप्ताहिक समीक्षा और पुलिसकर्मियों के प्रयास से यह संभव हुआ है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपराध के हत्या, दुष्कर्म, अपहरण व दहेज हत्या के मामलों में विवेचना निस्तारण और आरोपितों पर सौ प्रतिशत कार्रवाई में वाराणसी प्रथम रहा। इसके अलावा एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण, आबकारी, गिरोहबंद व गुण्डा अधिनियम में भी प्रथम स्थान मिला।

अग्नि सुरक्षा में एनओसी व सुरक्षा आकलन की सौ प्रतिशत कार्रवाई तथा नागरिक सेवाओं के कर्मचारी, घरेलू सहायक और किरायेदार सत्यापन, सीसीटीएनएस शिकायत, कार्यक्रम, जुलूस व विरोध-हड़ताल अनुरोध में भी सौ प्रतिशत कार्रवाई की गई।

डायल-112 में अगस्त का औसत रिस्पांस टाइम 4.90 मिनट रहा और 20,191 मामलों में 10 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया दी गई। इसमें प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। पाक्सो में द्वितीय, जघन्य अपराधों में 96.42 प्रतिशत विवेचना निस्तारण व 94.92 प्रतिशत वांछितों पर कार्रवाई के साथ चौथा स्थान मिला।

गैंग्सटर मामलों में क्रमशः 98 और 99.47 प्रतिशत कार्रवाई हुई। तीनों जोन में 93.71 प्रतिशत जांच गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हुआ। 2023-24 में करीब 70वें स्थान पर रहने वाली वाराणसी पुलिस अब लगातार टाप -5 में है।