Varanasi City Weather Update: आसमान साफ होने के साथ ही गलन बढ़ी, तापमान में गिरावट का दौर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। लिहाजा चक्रवात का असर खत्म होने के बाद तापमान सामान्य हो जाएगा। गुरुवार की सुबह आसमान साफ रहा और अंचलों में कोहरे का दौर दोबारा शुरू हो गया।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख एक बार फिर से बदलाव की ओर है। आठ डिग्री पारा गिरने के बाद अब दोबारा यह चढ़ाव पर हुआ और 11 डिग्री से ऊपर जाने के बाद दस डिग्री के आसपास फिर आ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। लिहाजा चक्रवात का असर खत्म होने के बाद तापमान सामान्य हो जाएगा। गुरुवार की सुबह आसमान साफ रहा और अंचलों में कोहरे का दौर दोबारा शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही गुनगुनी धूप खिली और और लोगोंं ने धूप सेंककर गलन के बीच सुबह खुद को राहत दी।