Varanasi City Weather Update : चार डिग्री गिरेगा बनारस का तापमान, पूर्वांचल ठंडी हवाओं की जद में
Varanasi City Weather Update 4 december 2020 बनारस में दो दिन के भीतर हिमालय की ओर से सर्द हवाओं का दौर आ रहा है इससे पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है वहीं वायु के प्रदूषण से भी राहत मिलेगा।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में लगातार मौसम का रुख बदलाव की ओर है, धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूर्वांचल तक गलन का असर पहुंच चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए यूरोपीय हवाएं अब गलन को पूर्वांचल तक नहीं आई हैं। एक दिन पूर्व से शुरू हुई यह गलत युक्त हवाएं अब शरीर को बेधने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अब गलत युक्त हवाओं का ही असर रहेगा। जिसकी वजह से सुबह और शाम का तापमान गिरने के साथ ही गलन का दौर शुरू हो जाएगा, जबकि अंचलों में कोहरा और घना होता जाएगा। वहीं दिन प्रतिदिन ठंड का असर होने से माह के अंत तक घने कोहरे का भी असर होने लगेगा। जबकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर होते ही गलन के साथ बादलों की भी सक्रियता का अनुमान है।
मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि ठंड अपने नियत समय पर ही है और समय अनुरूप ही असर कर रही है। जबकि गलन युक्त हवाओं के आने के बाद अब पालिका दौर और कोहरा सघन होने की उम्मीद जताई जा रही है। रात के तापमान में यहां गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक होने की वजह से दिन में गुनगुनी धूप लोगों को राहत भी दे रही है। शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा वातावरण में घुल रहा है तो दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की रोशनी लोगों को राहत दे रही है। लोग गुनगुनी धूप सेंकते भी शुक्रवार को नजर आए, दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की रोशनी के बीच धूप लोगों को जहां राहत देती रही वहीं धूप से तल्खी नदारद रही। सुबह जहां गलन ने लोगों को घेर लिया वहीं काम होने के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है मैदानी इलाकों में आसमान साफ होने की वजह से अब ठंडी हवाएं लोगों के शरीर को भी बेधती नजर आएंगी। इसी के साथ ही समूचे पूर्वांचल नियुक्त हवाओं की जद में आ जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 86 और न्यूनतम 65 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल ही नहीं जबकि समूचे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है। अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है जो अब धीरे-धीरे पूर्वांचल की ओर रुख करेगा और सप्ताह भर में कोहरे का दौर भी लोगों को सताने लगेगा।
चार डिग्री गिरेगा बनारस का तापमान
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बनारस में दो दिन के भीतर हिमालय की ओर से सर्द हवाओं का दौर आ रहा है, इससे पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है, वहीं वायु के प्रदूषण से भी राहत मिलेगा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो से तीन दिन में हिमालयी बर्फिली हवाओं के कारण काशी में ठंड बढ़ेगी। इस बीच हवा का दबाव व पश्चिमी विक्षोभ का लोप रहेगा, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। वहीं प्रचंड कोहरे की शुरूआत अभी दो सप्ताह के बाद देखने को मिलेगा।