वरुणा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूबने लगे, काफी प्रयास के बाद छोटे भाई को बचाया गया, बड़े भाई की तलाश जारी
वाराणसी के बलुआ गांव में वरुणा नदी में पितृ विसर्जन के दौरान दो भाई डूबने लगे। छोटे भाई को बचा ...और पढ़ें

वरुणा नदी में पितृ विसर्जन के दौरान डूबे दो भाई, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी।
HighLights
पितृ विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में डूबे दो भाई।
छोटे भाई डीएम को बचाया गया, बड़ा भाई शिवम लापता।
पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ द्वारा तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे वरूणा नदी के किनारे राम घाट पर परिजनों के साथ पितृ विसर्जन करने आये दो किशोर डूबने लगे। जिसमें छोटे भाई डीएम (12 वर्ष) को साथ में नहा रहे अंकित ने डूबने से बचा लिया। वहीं 14 वर्षीय बड़ा भाई शिवम गहरे पानी में डूब गया।
सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम एनडीआरएफ को सूचना देते हुए ग्रामीणों की मदद से डूबे किशोर की तलाश कर रही है। नदी में डूबे किशोर की तलाश गांव के दर्जनों तैराक पानी में घंटों तलाश की पर किशोर का पता नहीं चला।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को सूचना दी है। नदी में किशोर की डूबने की जानकारी मिलते ही नदी पर आसपास के सैकड़ों महिलाएं मौजूद हैं।
नदी में डूबा किशोर अपने ननिहाल रहता था, बताया गया कि मां की तबीयत खराब होने पर चार पांच दिन पहले गांव आया था। नदी में बेटे के डूबने की जानकारी मिलते ही मां बेबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर तलाश जारी है।
