एयरपोर्ट पर आया पान कारोबारी, शक होने पर की गई जांच तो बैग से निकली ऐसी चीज… उड़ गए सबके होश
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर मुंबई से आए एक पान कारोबारी के पास से दस लाख रुपये ...और पढ़ें
-1787767108427_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मुंबई से वाराणसी आए यात्री के पास दस लाख नकद मिले।
यात्री ने खुद को पान कारोबारी बताया, जमीन खरीद का दावा।
आयकर विभाग नकदी के स्रोत की गहनता से जांच कर रहा है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को मुंबई से आए एक यात्री के पास दस लाख रुपये नकद मिला। पूछताछ के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने आयकर विभाग को जानकारी दी।
आयकर अधिकारियों ने यात्री से दस लाख रुपये के स्रोत की जानकारी ली। टीम की जांच चल रही है। बरामद नकदी का सोर्स पता नहीं चल पाया है। यात्री के अनुसार वह पान कारोबारी है और जमीन की खरीदारी के लिए यह रकम लेकर आ रहा था।
नवी मुंबई से अकासा एयरलाइस के विमान से बुधवार की सुबह 9.30 बजे सचिन सिंह निवासी करौंदीकला सुल्तानपुर एयरपोर्ट पर उतरे। जांच के दौरान उनके सामान में भारी मात्रा में नकदी मिली। गिनती करने पर रकम दस लाख रुपये निकला।
एयरपोर्ट के आगमन क्षेत्र में कार्यालय में उन्हें रोका गया और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई। यहां आयकर अधिकारियों ने पूछताछ की। नकदी के स्रोत, नकदी लेकर यात्रा करने के कारण और रकम से संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी जुटाई।
यात्री ने अधिकारियों को बताया कि वह नवी मुंबई में पान का कारोबार करता है। जमीन खरीदने के लिए वह रुपये लेकर वाराणसी आया था। उधर, एयरपोर्ट पर जांच अधिकारियों के मुताबिक, नवी मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होने के दौरान यात्री पर संदेह हुआ था। उसी आधार पर वाराणसी पहुंचने के बाद उसकी जांच की गई।
छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी, केस दर्ज
वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र की युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर पीछा करने, अश्लील हरकतें करने, मोबाइल छीनने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित सोनू राज उसको रास्ते में रोककर अश्लील बातें करता है और उसकी स्कूटी की चाबी व मोबाइल छीन लेता है। वह जबरन घर में घुसकर अभद्रता और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी कर चुका है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
