Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • varanasi-city
LIVE BLOG

Varanasi Air Show 2026 LIVE : काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, व‍िमानों की गर्जना से गूंज उठा आकाश

Varanasi Air Show 2026 LIVE Updates : वाराणसी में एयर शो के दूसरे द‍िन वायुसेना का शौर्य गंगा की लहरों पर नजर आ रहा है। जबक‍ि दूर दूर तक घाटों पर लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है। लाखों लोगों की भीड़ आयोजन में शाम‍िल होने के ल‍िए नमोघाट की ओर सुबह से ही पहुंचने लगी थी।

By abhishek sharma Sat, 24 Oct 2026 12:36 PM (GMT+05:30)
काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खेगा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी होंगे आयोजन में शाम‍ि‍ल।

काशी के आसमान में राफेल-तेजस का एयर शो में द‍ि‍खेगा दम, पीएम मोदी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंंह भी होंगे आयोजन में शाम‍ि‍ल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर ट‍िक गईं। 

खबर लगातार अपडेट हो रही है, ताजी सूचना के ल‍िए पेज र‍िफ्रेश करें

24 Oct 202612:35:49 PM

गंगा के घाटों पर दर्शकों का उमड़ा हुजूम

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर मुख्‍य आयोजन भले की नमो घाट के सामने हो रहा हो लेक‍िन व‍िमानों का आसमान में करतब अस्‍सी घाट के आसपास तक हो रहा है। इसकी वजह से व‍िमानों की कलाबाज‍ियां सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नजर आ रही हैं। गंगा की लहरों पर भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने के ल‍िए काशी ही नहीं आसपास के ज‍िलों के लोग भी गंगा घाट पर उमड़ पड़े हैं। उनकी सुरक्षा के ल‍िए भी पुल‍िस बलों की तैनाती घाटों पर करनी पड़ी है।  

24 Oct 202612:28:30 PM

राफेल की गर्जना ने गौरव का कराया अहसास

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आसमान दोपहर 12.15 बजे के करीब उस समय गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब फ्रांस की कंपनी राफेल के बनाए 4.5 जनरेशन वाले भारी भरकम व‍िमान ने करतब द‍िखाया तो आसमान की ओर हर न‍िगाह मुड़ गई। राफेल ने आसमान में चील की तरह गोता लगाया तो व‍िमान के शोर से आसमान मानो एक बारगी दहल उठा। थोड़ी देर में राफेल की उड़ान थमी तो लोगों ने आपस में चर्चा भी राफेल के कौशल को लेकर शुरू कर दी। बताते चलें क‍ि राफेल ने ही आसमान से म‍िसाइलें दाग कर पाक‍िस्‍तान के तमाम एयरबेस को तबाह कर द‍िया था। 

24 Oct 202612:22:11 PM

नमो घाट पर छाया त‍िरंगे का वैभव, व‍िमानों के करतब ने कि‍या हैरान

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आसमान में सुखोई एमकेआई का करतब देखकर लोग रोमांचित हो उठे। आकाश की ओर सीधे उड़ान भरते ही सुखोई का रूप हर कोई को रोमांचित कर रहा था। सुखोई के पश्चात वायु सेना के 5 हेलीकॉप्टर आकाश में करतब दिखाते हुए तिरंगा बनाए तो लोगों की तालिया की गड़गड़ाहट विमान की गड़गड़ाहट से मानो मैच करने लगी।

24 Oct 202612:16:08 PM

आसमान में छा गया त‍िरंगा का अप्रत‍िम वैभव

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में राजघाट पुल की ओर से नमो घाट की ओर आते पांच हेलीकाप्‍टरों से त‍ि‍रंगा आसमान में छाया तो काशी के आसमान में देश का परचम हवा में लहराता नजर आया। हेलीकाप्‍टरों की गड़गड़ाहट के साथ ही त‍िरंगा फार्मेशन करने वाली पायलटों की टीम के शानदार प्रदर्शन को देशकर हर भारतीय का मस्‍तक गर्व से ऊंचा हो उठा। 

24 Oct 202612:11:49 PM

हेलीकाप्‍टर पायलट अंक‍िता ने सुनाया आयोजन का वृतांत

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्‍क्‍वाड्रन लीडर अंक‍िता से दैन‍िक जागरण र‍िपोर्टर प्रकाश पांडेय ने बातचीत की तो उन्‍होंने बताया क‍ि यह आयोजन काशी जैसे पौराण‍िक शहर में पहली बार हो रहा है। उन्‍होंने अपने हेलीकाप्‍टर के उड़ान को लेकर अपना अनुभव भी साझा क‍िया। बताया क‍ि शानदार मौका है हेलीकाप्‍टर उड़ाने का और काशी जैसे शहर में गंगा की लहरों पर प्रदर्शन का। उन्‍होने आयोजन की रूपरेखा भी साझा की और बताया क‍ि सभी फाइटर पायलट पूरे उत्‍साह से आयोजन में ह‍िस्‍सा ले रहे हैं। 

24 Oct 202612:01:05 PM

गंगा की लहरों पर कमांडोज ने द‍िखाया शौर्य

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जलयान पर सेना के कमांडो के उतरने का भी प्रदर्शन क‍िया गया। इस दौरान एक समान गत‍ि से जलयान और हेलीकाप्‍टर की तारतम्‍यता बनी रही और कमांडो के करतब देखकर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो गए। गंगा की लहरों पर जल थल और वायु सेना का शौर्य एक साथ नजर आया तो एयर शो में सैन‍िकों की गत‍िव‍िध‍ि भी देखकर असली युद्धाभ्‍यास सरीखा अहसास दर्शकों को हुआ। 

24 Oct 202612:24:01 PM

नमोघाट पर एयरशो का आयोजन, पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त 

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमोघाटपरएयरशोका आयोजन हो रहा है और पूरा शहर जाम की फांस में रहा। घंटों लोग जाम से जूझते नजर आए। हजारों लोग समय से दफ़्तर नहीं पहुंच पाए तो कई लोग निजी वाहन से मरीजों को हास्पिटल तक नहीं ले जाए पाए। विश्वविद्यालय व कोचिंग जाने वाले सैकड़ों युवा जाम में फंसे रहे। पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग कर लोगों को रोके रखा। पुलिस आयुक्त की ओर से पुलिस को एयर शो में आने वाले के साथ अच्छे से व्यवहार का पाठ पढ़ाना भी जमीन पर नहीं दिखा। पुलिस पुराने अंदाज में लोगों पर सख्ती बरतती रही। बाहर से आने वाले लोगों के चार पहिया वाहन के लिए मुकम्मल पार्किंग की व्यवस्था नहीं दिखी। 

24 Oct 202611:52:24 AM

नमो घाट पर वीआइपी तो अन्‍य घाटों पर उमड़ा शहर

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर मुख्‍य आयोजन हो रहा है, आयोजन में वीआइवी और वीवीआइपी लोग शाम‍िल हैं। एयर फोर्स और ज‍िला प्रशासन की ओर से यहां के ल‍िए पास जारी क‍िया गया है। इसी जगह पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी, सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह र‍व‍िवार को शाम‍िल होंगे। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुखों का भी जमावड़ा होगा। 

24 Oct 202611:48:27 AM

गंगा की लहरों पर जलयान और व‍िमान एक साथ

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर व‍िमानों के शौर्य के साथ ही जलयान पर भी हेलीकाप्‍टर से कमांडो के उतरने का अभ्‍यास चल रहा है। भारी जलयान के डेक पर कमांडो उतर कर अपनी दक्षता साब‍ित कर रहे हैं। गंगा में जल थल और वायुसेना का साझा अभ्‍यास दर्शकों को रोमांच‍ित कर रहा है। यह पहला मौका है जब काशी में गंगा की लहरों पर इतना भव्‍य आयोजन हो रहा है। 

24 Oct 202611:45:11 AM

व‍िमानों ने आसमान में बनाया त‍िरंगा तो गूंजी ताल‍ियां

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सूर्यक‍िरण व‍िमानों के गुजरने के साथ ही आयोजन समय पर शुरू हो गया। आकाश में व‍िमानों के गुजरने का दौर शुरू हुआ तो त‍िरंगा बनाकर दर्शकों की वाह वाही लूटी। वहीं हेलीकाप्‍टरों ने भी आकाश में शौर्य द‍िखाया। 

24 Oct 202611:36:47 AM

गंगा के उस पार दर्शकों की भीड़ भी कम नहीं

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट के सामने गंगा के उस पार भी चंदौली ज‍िले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही दर्शकों की भीड़ के बीच पुल‍िस बलों की भी उस तरफ तैनाती की गई है। हालांक‍ि मुख्‍य आयोजन वाराणसी की ओर से ही हो रहा है। जबक‍ि लोगों की भीड़ के बीच सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। 

24 Oct 202611:30:24 AM

नमो घाट पर सुरक्षा कड़ी, दूसरे घाटों पर उमड़ी भीड़

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। यहां स‍िर्फ एयर फोर्स और ज‍िला प्रशासन की ओर से जारी पास वाले ही लोग प्रवेश कर सकते हैं। जबक‍ि अन्‍य दूसरे घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भाजपा व‍िधायकों की ओर से जारी पास के सहारे भी कुछ लोग नमो घाट पर जाने की ज‍िद पर आए तो उन्‍हें स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि नमो घाट के अलावा वह अन्‍य क‍िसी भी घाट पर जाने को स्‍वतंत्र हैं। जबक‍ि नमो घाट पर गंगा के सामने शो शुरू होने का इंतजार वीआइपी और वीवीआइपी करते नजर आए। वाहन पास होने के साथ ही तमाम लोगों को दूर वाहन खड़ा कर घाट तक आना पड़ रहा है। 

24 Oct 202611:22:04 AM

पास लेकर भी पैदल चले बच्चे, सरकारी गाड़ियां भरती रहीं फर्राटा

blog images

जागरण संवाददाता, वाराणसी : एयर शो देखने के लिए पास लेकर आए स्कूली बच्चों को शनिवार को नमो घाट तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चौकाघाट और लकड़ी मंडी के पास ही बसों को रोक दिए जाने से बच्चों को आगे का सफर पैदल तय करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बच्चों को समूह में पैदल चलते देख लोगों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए।

एक तरफ बच्चे और उनके साथ आए शिक्षक परेशान होते रहे, वहीं दूसरी तरफ बैरिकेडिंग के बीच से सरकारी गाड़ियां लगातार फर्राटा भरती रहीं। आम लोगों को बैरिकेडिंग पर रोककर कतारों में खड़ा किया जा रहा था। गर्मी में इंतजार कर रहे लोगों के पसीने छूट रहे थे, जबकि सरकारी गाड़ियों को आगे जाने का रास्ता मिल रहा था। इस अंतर को देखकर बच्चों के मन में भी सवाल उठा कि जब पास होने के बावजूद उन्हें इतनी दूर पैदल चलना पड़ रहा है, तो फिर पास जारी करने का क्या मतलब है।

बच्चों के साथ आए लोगों का कहना था कि यदि पास होने के बावजूद बसों को कार्यक्रम स्थल के पास तक जाने की अनुमति नहीं मिलनी थी, तो इसकी जानकारी पहले ही स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। इससे बच्चों को परेशानी से बचाया जा सकता था। एयर शो देखने की उत्सुकता लेकर पहुंचे बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में ही मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने यातायात व्यवस्था में आमजन और स्कूली बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखने की जरूरत बताई।

24 Oct 202611:11:52 AM

गंगा घाटों की ओर उमड़ी दर्शकों की भीड़

सुबह नौ बजे के बाद से ही भीड़ गंगा घाटों की ओर बढ़ने लगी थी। लोगों का हुजूम व‍िमानों के करतब देखने के ल‍िए नमो घाट सह‍ित राजघाट और ख‍िड़क‍िया घाट के और करीब जाना चाह रही थी ताक‍ि वह जल्‍द से जल्‍द अपना स्‍थान कब्‍जा कर व‍िमानों का आसमानी करतब अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीड‍िया पर साझा कर सके। सर्वाध‍िक भीड़ युवाओं की रही जो अपने शहर काशी के इस भव्‍य आयोजन से दुन‍िया को पर‍िचि‍त कराना चाह रही थी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us