विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जोड़ेगी बनारस को द‍िल्‍ली से, व‍िमान सरीखी सुव‍िधाएं द‍िखेंगी ट्रेन में, जान लें सारे फीचर...

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 12:31 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है, जो 31 अक्टूबर से ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी।

  2. 31 अक्टूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन।

  3. आरामदायक यात्रा के लिए 180 किमी/घंटा गति, कवच सुरक्षा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय रेलवे की ओर से अब तक की सबसे शानदार वंदेभारत एक्‍सप्रेस को गत‍ि म‍िलने जा रही है। 31 अक्‍टूबर से वाराणसी से नई दिल्ली के बीच घोषित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का समय सारिणी मंगलवार को रेल मंत्रालय की तरफ से जारी करने के साथ ही इसकी गत‍ि तय हो गई है। यह ट्रेन रात्रि 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान करेगी। सप्ताह के छह दिन दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की कल्पना जल्द ही साकार होने वाली है। रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम द्वारा आदेश सभी क्षेत्रीय रेलवे को जारी कर दिया गया। ट्रेन में सुव‍िधाएं पूरी तरह व‍िमान सरीखी हैं और आपको अटेंडेंट को बुलाने के ल‍िए बस बटन दबाने भर की देर है। जबक‍ि वायलट की केब‍िन को व‍िमान पायलट की तरह से सुव‍िधाओं को द‍िया गया है। 

train7

जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में प्रारंभिक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य वाराणसी जंक्शन पर किया जाएगा। जबकि सेकेंडरी नई दिल्ली स्टेशन पर ही कराई जाएगी। वहीं, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वाटरिंग का कार्य होगा। इसे 31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

समय सारिणी

गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

  • आगमन - प्रस्थान
  • वाराणसी ज.- 20:50
  • प्रयागराज - 22:35- 22:40
  • कानपुर सेंट्रल - 00:40- 00:45 अलीगढ़ - 03:55- 03:57
  • गाजियाबाद - 05:25- 05:27
  • नई दिल्ली - 06:10
  • वापसी में गाड़ी संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर
train6

आगमन - प्रस्थान

  • नई दिल्ली - 21:40
  • गाजियाबाद- 22:13- 22:15
  • अलीगढ़- 23:20- 23:22
  • कानपुर सेंट्रल- 02:45- 02:50
  • प्रयागराज- 05:05- 05:10
  • वाराणसी ज. - 07:10
train5

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की प्रमुख विशेषताएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

1. 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति: ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति के अनुसार तैयार किया गया है।
2. कुल 16 कोच: ट्रेन में 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच होगा।
3. लगभग 823 यात्रियों की क्षमता: ट्रेन में एक बार में लगभग 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे।
4. आरामदायक बर्थ: यात्रियों को आराम से सोने के लिए बेहतर कुशन वाली बर्थ दी गई हैं।
5. बेहतर सस्पेंशन: ट्रेन में नई तकनीक वाला सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे यात्रा के दौरान झटके और शोर कम करने में मदद मिलेगी।
6. स्वचालित दरवाजे: ट्रेन के दरवाजे अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे।
7. कवच सुरक्षा प्रणाली: ट्रेन में कवच प्रणाली लगाई गई है, जो ट्रेन की सुरक्षित आवाजाही में मदद करती है।
8. सीसीटीवी कैमरे: यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
9. आधुनिक अग्नि सुरक्षा: आग का पता लगाने और उसे बुझाने के लिए विशेष प्रणाली लगाई गई है।
10. आपातकालीन संपर्क सुविधा: किसी आपात स्थिति में यात्री ट्रेन मैनेजर या लोको पायलट से संपर्क कर सकेंगे।
11. दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधा: दिव्यांग यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।
12. आधुनिक शौचालय: यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं।
13. बेहतर साफ-सफाई: ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
14. आधुनिक चालक कैब: लोको पायलट के लिए आधुनिक नियंत्रण उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 train4

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की प्रमुख विशेषताएँ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

1. अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति: ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम डिजाइन गति के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे तेज गति से यात्रा संभव हो सकेगी।

2. कुल 16 कोच: ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं।

3. 823 यात्रियों की क्षमता: ट्रेन में एक साथ लगभग 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

4. आरामदायक बर्थ: यात्रियों को बेहतर आराम देने के लिए गद्देदार बर्थ बनाई गई हैं, जिससे रात में सोने और लंबी यात्रा के दौरान थकान कम करने में मदद मिलेगी।

5. आधुनिक सस्पेंशन प्रणाली: ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन लगाया गया है, जो यात्रा के दौरान झटकों और कंपन को कम करके सफर को आरामदायक बनाएगा।

6. स्वचालित दरवाजे: ट्रेन के दरवाजे अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे। कोचों के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

7. पर्याप्त सामान रखने की जगह: यात्रियों के सामान के लिए बर्थ के नीचे, ऊपर और कोच के प्रवेश द्वार के पास अलग-अलग जगह उपलब्ध होगी।

8. मोबाइल चार्जिंग सुविधा: यात्रियों की सुविधा के लिए बर्थ के पास यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

9. आधुनिक शौचालय: ट्रेन में आधुनिक शौचालय होंगे। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

train2

10. बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता: ट्रेन में कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

11. आधुनिक खानपान व्यवस्था: ट्रेन में मॉड्यूलर पेंट्री की सुविधा होगी। यात्रियों को भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन शामिल होंगे।

12. कवच सुरक्षा प्रणाली: ट्रेन में स्वदेशी कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है, जो ट्रेन संचालन के दौरान टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है।

13. सीसीटीवी कैमरे: यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

14. आधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली: आग का पता लगाने और उससे बचाव के लिए आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

15. आपातकालीन संपर्क सुविधा: किसी आपात स्थिति में यात्री ट्रेन के कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए विशेष इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम दिया गया है।

16. दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था: दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में विशेष स्थान और अनुकूल सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

17. आधुनिक लोको पायलट कैब: लोको पायलट के लिए आधुनिक नियंत्रण उपकरणों से युक्त कैब बनाई गई है, जिससे लंबे समय तक ड्यूटी के दौरान थकान कम करने में मदद मिलेगी।

train1

इस शानदार ट्रेन में देश में पहली बार इतने शानदार फीचर द‍िए गए हैं। ट्रेन की वजह से यात्र‍ियों को रात का सोते हुए सफर द‍िल्‍ली से और वाराणसी से म‍िलने वाला है। चाह‍े बाबा का दर्शन काशी में हो या द‍िल्‍ली में आवश्‍यक मीट‍िंग आप ब‍िना थकान के सफर कर सकेंगे। इसका लाभ कामकाजी लोगों को अध‍िक म‍िलेगा।