विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-बनारस वंदे भारत के नाश्ते में मक्खी मिलने पर IRCTC ने की कार्रवाई, सर्विस प्रोवाइडर पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

Published: Fri, 01 May 2026 10:58 PM (IST)

आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के नाश्ते में मक्खी मिलने पर हंगामा हुआ। आईआरसीटीसी ने सेवा प्रदाता पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस के नाश्ते में मिली मक्खी।

  2. आईआरसीटीसी ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

  3. बेस किचन यूनिट को तत्काल सील किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते की थाली में शुक्रवार को मक्खी निकलने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्री की शिकायत पर तत्काल सेवा प्रदाता फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बेस किचन यूनिट को सील किया गया।

आगरा से बनारस लौट रही गाड़ी संख्या-20176 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-13 कोच में एक यात्री के नाश्ते में मक्खी मिली। मयंक नामक व्यक्ति ने आईआरसीटीसी और रेल मदद एप पर शिकायती पोस्ट से उच्चाधिकारियों को यह जानकारी दी, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की गई।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (नॉर्थ जोन) अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जुर्माना लगाया गया है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली एक्सप्रेस के AC कोच में भाजपा चेयरमैन की बेटी का चोरों ने काटा बैग, 27 लाख के जेवर और नकदी पार