Move to Jagran APP

Varansi : बेशर्मी की हदें पार, पूजा पंडाल में आने वाली लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, पुलिस ने स‍िखाया सबक

पु‍लिस को सूचना मिली की पूजा पंडाल में आने वाली लड़कि‍यों से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम कमलेश कुमार बताया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 28 Jan 2023 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 08:56 PM (IST)
Varansi : बेशर्मी की हदें पार, पूजा पंडाल में आने वाली लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, पुलिस ने स‍िखाया सबक
Varansi : बेशर्मी की हदें पार, पूजा पंडाल में आने वाली लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

शिवपुर, जागरण ऑनलाइन टीम। शिवपुर थाना क्षेत्र के कांसीराम आवास क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव हेतु लगाए गए पूजा पंडाल में आने जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने वाले शोहदे को एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने गिरफ्तार किया। पूजा पंडाल में इस तरह की हरकत करने के बाद महिलाओं का गुस्‍सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिलाओं का कहना है क‍ि अब ऐसे शोहदों के दिल में भगवान का डर तक नहीं है।

loksabha election banner

अश्लील फब्तियां कस रहा था आरोपी

सब इंस्पेक्टर के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पुराना काशीराम आवास के समीप लगे सरस्वती मां के पूजा हेतु पंडाल में आने जाने वाली लड़कियों के साथ एक लड़का छेड़खानी कर रहा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़का वहां खड़ा है और आने जाने वाली लड़की और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपना नाम कमलेश कुमार बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.