विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट के दस किमी दायरे में लेजर लाइट का प्रयोग प्रत‍िबंध‍ित, विमान सुरक्षा के लिए उठाया कदम

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:03 PM (IST)

वाराणसी एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में विमान सुरक्षा को देखते हुए लेजर लाइट के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा ...और पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षा हेतु लेजर लाइट प्रतिबंध लागू।

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षा हेतु लेजर लाइट प्रतिबंध लागू।

HighLights

  1. एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में लेजर लाइट प्रतिबंधित।

  2. विमान सुरक्षा और पायलटों की दृष्टिबाधा रोकने हेतु निर्णय।

  3. शादी समारोहों में लेजर प्रयोग पर पूर्ण रोक।

जागरण संवाददाता (बाबतपुर) वाराणसी। एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में विमान सुरक्षा को लेकर एक कड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एयरपोर्ट के आसपास के 10 किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में अब शादी समारोहों या अन्य उत्सवों के दौरान लेजर लाइट (Laser Light) के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विमान सुरक्षा के लिए क्यों उठाया गया यह कदम?

पायलट को होती है परेशानी: विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान हवा में चमकने वाली तेज लेजर लाइट सीधे कॉकपिट में पड़ती है, जिससे पायलट को रनवे या दिशा देखने में गंभीर कठिनाई और दृष्टिबाधा का सामना करना पड़ता है।

बड़ा खतरा टालने की पहल

विमानन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह सख्त फैसला लिया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, मैरिज लॉन संचालकों और आयोजनकर्ताओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट के प्रयोग पर प्रतिबंध है इसके लिए प्रशासन से आसपास के मैरिज हॉल में इसको न चलाने के लिए कहा गया है ।आने वाले दिनों में शादी समारोह होंगे और उसमें इस तरह की लाइटो का प्रयोग न हो इसके लिए बैठक कर यह निर्णय लिया गया है ।