कैंसर को परास्त कर दौड़ रही हैं खेल मैदान पर, यूपी महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
कैंसर का नाम आते ही लोग कांप जाते है। वहीं समाज में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो उसे ठेंगा दिखा कर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 10:00 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। कैंसर का नाम आते ही लोग कांप जाते है। वहीं समाज में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो उसे ठेंगा दिखा कर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रदेश भर की करीब आधा दर्जन कभी कैंसर से पीडि़त रही महिलाएं रविवार को खेल मैदान पर दमखम दिखाएंगी। जिनमें डा. शारदा दुबे, आशा किरण, मनीषा शुक्ला भी शामिल हैं।
यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोएिशन के महासचिव केएन तिवारी और संयुक्त सचिव नीलू मिश्रा ने शनिवार को बताया कि नारी सशक्तिकरण और स्वस्थ्य समाज के लिए मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह जिम्मेदारी वाराणसी को दी है। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम यूपी महिला मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 26 मई को यूपी कालेज भोजूवीर के खेल मैदान पर सुबह छह बजे से दिन में 12 बजे तक होगी। इसमें 30 से 90 वर्ष तक की महिलाओं के लिए 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के अलावा 80 व 100 मीटर बाधा दौड़, लंबी, ऊंची व त्रिकूद, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो व हैमर थ्रो की स्पर्धा होगी। इसके अलावा वाक रेस भी होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें