Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 : प्रतापगढ़ में राजा भैया को चुनौती देगीं आजमगढ़ की बिटिया सिंधुजा मिश्रा

Pratapgarh Kunda assembly seat प्रतापगढ़ के कुंडा में रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के सामने भाजपा ने महिला प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा पत्नी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी को मैदान में उतारा है। सिंधुजा आजमगढ़ की बेटी और ससुराल प्रतापगढ़ में है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:19 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : प्रतापगढ़ में राजा भैया को चुनौती देगीं आजमगढ़ की बिटिया सिंधुजा मिश्रा
प्रतापगढ़ के कुंडा में भाजपा ने महिला प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा पत्नी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी को मैदान में उतारा है।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भाजपा ने शुक्रवार को 91 और प्रत्याशियों की सूची को जारी की है, जिसमें नौ महिलाएं शामिल हैं। खास बात है कि प्रतापगढ़ से बाहुबली चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के सामने भाजपा ने महिला प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा पत्नी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी को मैदान में उतारा है। सिंधुजा मिश्रा की ससुराल प्रतापगढ़ शहर में है। जबकि मायका आजमगढ़ शहर में है। टिकट घोषित होते ही कुंडा विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई।

prime article banner

यहां पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल से राजा भईया मैदान में हैं। वह अपनी पार्टी के मुखिया हैं। उनका प्रभाव प्रतापगढ़ जिले में जगजाहिर है। प्रतापगढ़ में सभी प्रमुख दलों के कई दिग्गज हैं लेकिन कोई भी चुनाव में राजा भईया के सामने पड़ने की बजाय सेफ व आसान सीट पर ही जाने की कोशिश करता है। ऐसे में भाजपा की महिला प्रत्याशी का मैदान में उतरना मायने रखता है। यहां पर सपा से पहले ही कभी राजा भईया के खास रहे बाद में अलग हो चुके गुलशन यादव मैदान में हैं। बसपा के प्रत्याशी का इंतजार है। कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पूर्व वह प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज से बसपा से 2012 में चुनाव लड़ चुकीं हैं और दूसरे स्थान पर रहीं थीं। सिंधुजा मिश्रा का बचपन आजमगढ़ शहर की गलियों में बीता है। शहर के पुरानी सब्जी मंडी खत्रीटोला में मायका है। यहीं रह कर शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज और श्री अग्रसेन महिला पीजी कालेज से शिक्षा ग्रहण कीं। आजमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित वैद्य पंडित चंद्रदत्त त्रिपाठी की पौत्री और वैद्य पंडित श्रीनिवास त्रिपाठी व मां शकुंतला देवी की पुत्री हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.