Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2022 : रुझान में बढ़त के साथ ही काशी में भगवा होली, जश्‍न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

    By Anurag SinghEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 05:30 PM (IST)

    काशी में आठ दिन पहले ही होली खेली जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही मतगणना में रुझानों के आधार पर भाजपा कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे काशी में भगवा होली शुरू हो गई है। सिगरा स्तिथ भाजपा कार्यालय पर जश्‍न का माहौल है।

    Hero Image
    सिगरा स्तिथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। आध्यात्म नगरी काशी में आठ दिन पहले ही होली खेली जा रही है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना चल रही है। रुझानों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी लगभग अधिकतर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यही कारण है कि काशी में भगवा होली शुरू हो गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता जश्‍न में डूबने लगे हैं। हालांकि शहर दक्षिणी में सपा व भाजपा प्रत्‍याशी में कांटे की टक्‍कर चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिगरा स्तिथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जश्‍न का माहौल है। जैसे-जैसे पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिणाम आ रहे हैं। उस परिणाम को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।  वाराणसी : विधान सभा चुनाव-2022 में भाजपा की शानदार जीत बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी भी उत्साहित है। जैसे-जैसे दिन ढल रहा है। वैसे-वैसे काशीवासियों का जोश व उमंग बढ़ता जा रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों, गली-मोहल्लों में डीजे पर युवक झूम रहे हैं। भाजपा की जीत के खुशी में पटाखे छोडऩे का क्रम अभी से शुरू हो गया है। कुल मिलाकर बाबा की काशी में जश्न का माहौल है। लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। मिठाईयां बांटी जा रही है। भाजपा कार्यालयों में मानो गुरुवार को ही होली है।

    ढोल नगाड़े के साथ शंखनाद करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता और विशेष रूप से बीजेपी की वह सक्रिय महिला कार्यकर्ता भी इस समय ढोल नगाड़े की थाप पर एक दूसरे को बधाई दे रही हैं। महिला कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि अंतिम परिणाम आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी तक की बढ़त को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

    एक के बाद एक कई चक्र के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं जो भाजपा के कार्यकर्ताओं को और भी रोमांचित करते जा रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम तक अभी सभी को इंतजार करना होगा। पहडि़या मंडी स्थित मतगणना स्‍थल पर सुबह से ही सभी पार्टियों के प्रत्‍याशी व कार्यकर्ता डटे हुए हैं। सूबे में भाजपा की वापसी का कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था। तमाम कार्यकर्ताओं ने डीजे की बुकिंग पहले ही करा रखी थी। बस इंतजार का चुनाव परिणाम का। दोपहर तक स्थिति साफ होते ही तमाम युवक झूमते-नाचते सड़कों पर उतर आए। नदेसर, तेलियाबाग, विद्यापीठ रोड पर डीजे के धुन पर युवक डांस करते देखे गए। ढोल-नगाढ़े के थाप युवक जमकर झूमते नजर थे। उधर गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या महिलाएं भी शामिल हैं।

    वहीं रुझान में भाजपा सात विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिद्वंदी से बढ़ बनाए हुए है। इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को और भी रोमांचित कर दे रही है। शहर दक्षिणी में सपा व भाजपा के प्रत्‍याशियों में हर चरण में आगे-पीछे होने का क्रम बना हुआ है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक जनता ने विकास को अपनाया है और इसी को ध्‍यान में रख कर भाजपा पर विश्‍वास जताया है। सबका साथ, सबका विकास संकल्‍प के साथ पार्टी ने सभी जनकल्‍याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इस काम में बिना किसी भेदभाव के भाजपा ने लोगों को योजनाओं से आच्‍छादित किया है। यही कारण है कि इस बार भी यहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के काम को वोट देकर सराहा है।

    दिन में हो रही आतिशबाजी

    सामान्य तौर पर आतिशबाजी रात में होती है। वहीं जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता गुलाब बाग कार्यालय के सामने दिन में आतिशबाजी करते देखे गए। यही नहीं तमाम लोग पटाखा भी छोड़ रहे थे।

    बाबा और बुलडोजर के नारे

    गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में सिर्फ योगी-मोदी का नारा गंूज रहा है। बुलडोजर बाबा की जय, माफियाओं व गुंडों पर चलेगा बाबा का बुलडोजर सहित अन्य नारा गूंज रहा है।

    सड़कों पर सामान्य स्थिति

    नगर के प्रमुख चौराहों, मोड़ पर जहां भाजपा की जीत का जश्न मन रहा है। वहीं सड़कों पर आम दिनों की यातायात जारी है। आम दिनों के तरह लोगों के आने-जाने का क्रम जारी है।

    दुकानों पर सन्नाटा

    आम दिनों की भांति दुकानों पर गुरुवार को सन्नाटा रहा। दुकानों खुली हुई है लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम हैं।