विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022: काशी में राजनीति का कुंभ, सातवें चरण में विश्वनाथ की शरण में नेता

By Anil PandeyEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2022 09:44 AM (GMT+05:30)

UP Election 2022 Campaign यूपी चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ जुट ...और पढ़ें

UP Vidhan Sabha Election 2022: सभी नेता अंतिम चरण में काशी विश्वनाथ की शरण में (PTI File Photo)
UP Vidhan Sabha Election 2022: सभी नेता अंतिम चरण में काशी विश्वनाथ की शरण में (PTI File Photo)

नई दिल्ली, अनिल पांडेय। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सात मार्च को राज्य की 54 सीटों के लिए मतदान होगा। इस अंतिम चरण के मतदान के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस समय पार्टी के सभी दिग्गज नेता वाराणसी ने हैं।

यह भी कहा जा सकता है कि पार्टी ने काशी को अपना चुनाव प्रचार केंद्र बना लिया है। यहीं से पूर्वांचल की बाकी बची सीटों के मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रोड शो किया था। उनकी वेशभूषा ठेठ बनारसी थी। गले में बनारसी गमछा और सिर पर पारंपरिक टोपी। यह वाराणसी के लोगों के लिए उनका संदेश भी था।

पार्टी को उम्मीद है कि वो इस क्षेत्र में 2017 का प्रदर्शन दोहरा सकती है और इसीलिए यहां प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को उतारा गया है। यूपी के लिए भाजपा के मिशन-2022 को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री अब तक छह चरणों में हर क्षेत्र में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। सातवें चरण को शामिल करने के बाद यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक राज्य के लगभग सभी जिलों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूरे राज्य में प्रचार और रैली कर चुके हैं। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारक भी बनाया है। भाजपा योगी को सीएम प्रोजेक्ट करते हुए ही पूरा प्रचार चला रही है।

चुनाव प्रचार के साथ साथ भाजपा ने विपक्षी पार्टियों को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह थी कि छठे चरण के मतदान से पहले फाजिलनगर सीट पर पहुंचे स्वामीप्रसाद मौर्य को अपनी सीट बदलनी पड़ी थी। वहीं वाराणसी की जहूराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे ओपी राजभर को भी पार्टी ने घेर रखा है। वहीं मऊ सदर सीट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को भी प्रचार में खासा पसीना बहाना पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी को मुलायम का सहारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए समाजवादी पार्टी ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। आखिरी दौर की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने चार मार्च को जौनपुर में एक जनसभा की।

कांग्रेस के प्रचार के लिए पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मैदान में हैं। दोनों ने वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और जनसभा की। बकौल राहुल गांधी, भाजपा का पूरा चुनाव प्रचार झूठ पर टिका हुआ है।