यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election 2022 : वाराणसी 60.59 फीसद मतदान के साथ फर्स्ट डिवीजन पास, आयोग ने जारी किया संशोधित आंकड़ा
UP Election 2022 वाराणसी जिले में चुनाव आयोग ने मंगलवार को संशोधित मतदान का आंकड़ा जारी किया है। इस बाबत ...और पढ़ें

वाराणसी, जागरण संवाददाता। वाराणसी में चुनाव आयोग ने मतदान के अगले दिन समग्र आंकड़ा जारी कर मतदान फीसद में मामूली सुधार को जारी किया है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में सोमवार को जोर आंकड़ा दिया गया उसमें लगभग दो फीसद का सुधार जारी करते हुए आयोग ने वाराणसी को आखिरकार फर्स्ट डिवीजन पास कर दिया है। नए संशोधित आंकड़ों के अनुसार जिले में 60.59 फीसद मतदान होने की जानकारी संशोधित की गई है। इस प्रकार अब पिछले बार हुए मतदान फीसद 61.63 के सापेक्ष अब मात्र 1.04 फीसद का फासला ही रह गया है।
वहीं सोमवार की देर रात तक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 58.80 फीसद मतदान हुआ था। इस लिहाज से बीते विधानसभा चुनाव के सापेक्ष फासला 2.83 फीसद था। वहीं अब संशोधित आंकड़ों के बाद 1.04 फीसद रह गया है। इस प्रकार मतदान के अगले दिन आखिरकार चुनाव आयोग ने जो बनारस का आंकड़ा जारी किया उसमें बनारस आखिरकार फर्स्ट डिवीजन आ ही गया है।
वाराणसी जिले में 60.59 फीसद मतदान का आंकड़ा जारी किया गया है। इसमें पिंडरा विधानसभा में 59.13 फीसद, अजगरा विधानसभा में 65.49 फीसद, शिवपुर विधानसभा में 67.18 फीसद, रोहनिया विधानसभा में 60.39 फीसद, वाराणसी उत्तरी में 57.38 फीसद, वाराणसी दक्षिणी में 60.54 फीसद मतदान, कैंट में 53.14 फीसद और सेवापुरी में 63.94 फीसद तक मतदान हुआ है। इस प्रकार कुल 60.59 फीसद मतदान वाराणसी जिले में अंतिम तौर पर निर्वाचन आयोग ने जारी किया है।
वाराणसी में मतदान के बाबत सेक्रेटरी ऑफ द इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया निर्वाचन सदन, अशोका रोड नई दिल्ली की ओर से मंगलवार की दोपहर बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी जिले में 60.59 फीसद तक मतदान का नया आंकड़ा जारी किया गया है। यह आंकड़ा मंगलवार की दोपहर बाद 3.57 पर जारी किया गया तो अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। मतदान का यह आंकड़ा वाराणसी में काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।
