Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022 : वाराणसी की जनसभा में ओमप्रकाश राजभर बोले - 'राम नाम सत्य है, भाजपा खत्म है'

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 03:18 PM (IST)

    UP Election 2022 वाराणसी में सपा-रालोद- सुभासपा और टीएमसी की साझा रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान मंच पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पहुंचे तो भाजप ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को भाजपा पर खूब तीर चलाए।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश और ममता की जनसभा के दौरान मंच पर ओमप्रकाश राजभर और जयंत ने भी खूब सियासी तीर चलाए। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि- हल्ला बहुत बा, केतना लोग अखिलेश के मुख्यमंत्री बनावे के तैयार बा। इस पर हाथ उठाकर जनता ने समर्थन दिया। प्रदेश में एक नई बीमारी आई है। बीमारी का नाम मोदी और योगी नामक भगवा सांड हैं। इनको भगाना जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम यहां उपस्थित सभी कर्मचारियों और उत्साहित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप सभी सपा को समर्थन दें। सरकार बनाएं हम शिक्षक भर्ती हो या पुलिस भर्ती हो सबका हल निकालेंगे। योगी मेरी हत्या कराना चाहते हैं। जब मैं अपने बेटे का नामांकन कराने पहुंचा तो योगी के गुंडों ने हमारे साथ बदसलूकी की। बेचारे प्रधानमंत्री आज वोट के लिए जिले जिले घूम रहे हैं। गरीबों से कहते थे अच्छे दिन आएंगे और आज दो सौ रुपए लीटर सरसों तेल बेच रहे हैं। गरीबी तो नहीं खत्म हुई गरीब खत्म हो गया है। तो साथियों इस सरकार को उखाड़ फेंकों।

    मोदी और योगी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि दस मार्च को अपना बोरिया बिस्तर बांध लो। और 2024 में देश छोड़ने के लिए तैयार रहो। देश के गृह मंत्री अमित शाह युवाओं से कहते हैं कि बारहवीं पास करके इंटर में नाम लिखवाओ और लैपटाप पाएंगे। हमें तो नहीं समझ आता कि आगे पढले हवन कि पीछे। मेरे पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है। यह कानून का डंडा है। हमारी सरकार कानून के पन्नों पर चलेगी। चुनाव बाद यही भाजपा के नेता मोदी और योगी बनारस के अस्सी और मणिकर्णिका घाट पर आएंगे और कहेंगे राम नाम सत्य है, भाजपा खत्म है। यह कहकर वापस गुजरात चले जाएंगे। साथियों बस साथ देना सात तारीख को बटन दबाना। दस मार्च को दस बजे गाना बजेगा मेरे अंगने में तेरा क्या काम है। और दूसरा गाना बजेगा चल संन्यासी मंदिर में।

    यूपी में का बा, यूपी में गठबंधन बा: जयंत चौधरी

    आज हम देश बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। युवा साथियों आप अपना समर्थन समाजवादी को दें। आज साथियों हमारे देश के कई लोग यूक्रेन में फंसे हैं। सरकार केवल दिखावा कर रही है। आज से कुछ वर्ष पहले भी इस तरह हुआ था। तब सरकार ने उन लोगों को वापस लाया था। जिसकी चर्चा गिनीज बुक में भी हुई थी। आज भाजपा के लोगों से पूछिए कि यूपी चुनाव में का बा। यूपी चुनाव में गठबंधन बा। अब तो बंगाल से ममता दीदी भी बनारस आ गई हैं। अब तो यहां खेला भी होगा। केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को ठगा है। लखीमपुर खीरी मामले के अपराधी बाहर हैं। भाजपा के नेता मदाड़ी हैं। इनको सड़कों का गड्ढा दिखाओ तो दिखेगा नहीं। कहेंगे कि यहां तो बड़ा गड्ढा था। मोदी और योगी ने तो गड्ढा छोटा कर दिया है। योगी बाबा तो मोगाम्बो बाबा है।