Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 : वाराणसी की आठ विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में 76 मिले वैध

up election 2022 update यूपी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को किया गया। 145 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त एवं 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधिमान्य पाए गए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 18 Feb 2022 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Feb 2022 08:59 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : वाराणसी की आठ विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में 76 मिले वैध
नामांकन पत्रो के जांच के दौरान कचहरी के प्रवेश द्वार पर तैनात फोर्स।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। विधानसभा सामान्य चुनाव में ढोल नगाड़ा व बैंडबाजे की धून के बीच, गले में माला पहनकर उल्लास के साथ नामांकन करने वाले आए 69 प्रत्याशियों के लिए दुखद खबर है। शपथ पत्र व नामांकन पत्र सही ढंग से नहीं भरने की वजह से पर्चा खारिज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि नामांकन के दौरान ही सभी प्रत्याशियों को जानकारी दी गई थी कि शपथ पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो नामांकन पत्रों की जांच शुरू होने यानी सुबह 11 बजे से पूर्व तक नया शपथ पत्र दे सकते हैं।

loksabha election banner

नोटिस भी दी गई थी। कुछ लोगों ने समय से दिया, कुछ ने नहीं दिया। शपथ पत्र में कुछ लोगों ने निर्धारित कालम में लागू नहीं है लिखना था किंतु क्रास का चिह्न व तो टिक लगाकर छोड़ दिया जो अवैध है। कुछ ने नामांकन पत्र के निर्धारित कालम में सही जानकारी नहीं दी। भरना कुछ था और भर कुछ और दिया। पर्चा खारिज होने के कारण प्रत्याशियों में नाराजगी है। दूसरी तरफ अब मैदान में 76 प्रत्याशी हैं। पर्चा वापसी की तिथि 21 फरवरी निर्धारित है।

विधानसभावार निरस्त नामांकन पत्र

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र

-ललई-राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी

-सौरभ- लोकदल

-धर्मेंद्र कुमार यादव-आम जनता पार्टी (इंडिया)

-अरविंद कुमार ओझा-लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी

-दीनानाथ यादव- शिवसेना

-शशिधर- राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी

- संजय : जन अधिकार पार्टी

-संतोष कुमार-लोकबंधु पार्टी

-शाहरुन खान- राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल

-श्याम लाल सिंह-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

-खुशबू पांडेय- अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी

-रीना राय- निर्दल

-अमित मिश्रा- निर्दल

अजगरा विधानसभा क्षेत्र

-रीमा देवी- पूर्वांचल महापंचायत

-रीता कुमारी-भारतीय क्रांति सामाजिक दल

-महेंद्र-राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल

-माधुरी कुमारी-नेशनल पीपुल्स पार्टी

-रमाशंकर- निर्दल

-आशा देवी- निर्दल

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र

-नारायण- विकासशील इंसान पार्टी

-बुद्धूराम- गांधी एकता पार्टी

-सोहनलाल- मौलिक अधिकार पार्टी -विनय- पूर्वांचल महापंचायत

-अजय कुमार उपाध्याय- लोक शक्ति

-छेदीलाल-राष्ट्रीय कृषक दल

-राजेंद्र गांधी कुशवाहा-बहादुर आदमी पार्टी

-सतीश घनश्याम सिंह- आम आदमी पार्टी

-विनय कुमार त्रिपाठी- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

-विजय कुमार- राष्ट्र उदय पार्टी

-राजेंद्र प्रसाद मौर्य-राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल

-संतोष मूरत सिंह- जनसंघ पार्टी

- अजय यादव- आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड)

-आशीष पांडेय- निर्दल

-सुभाष चंद्र- निर्दल

- छेदीलाल- निर्दल

-भारतेंदु तिवारी-निर्दल

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र

-धर्मेंद्र कुमार सिंह-समाजवादी पार्टी

-अनिल कुमार-विश्वकर्मा पूर्वांचल महापंचायत पार्टी

-चंद्रकेश -मौलिक अधिकार पार्टी

-प्रमोद कुमार- आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड)

-अंजनी कुमार सिंह- विकासशील इंसान पार्टी

-शैलेंद्र -जन अधिकार पार्टी

-प्रवीण- सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

वाराणसी उत्तरी विधानसभा

-अवतार चौधरी- पूर्वांचल महापंचायत पार्टी

-डा. मेजर अशोक कुमार श्रीवास्तव- राष्ट्रीय कृषक दल

-आशुतोष कुमार चौबे- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

-मोहम्मद दाऊद- मौलिक अधिकार पार्टी

-दिनेश-लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी

-नरेंद्र नाथ दुबे अडिग- लोकदल

-अंबर सिंह-राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी

वाराणसी दक्षिणी विधानसभा

-पारस- राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी

-विजय शंकर पांडेय-विकासशील इंसान पार्टी

-अशोक- मौलिक अधिकार पार्टी

-गीता रानी- अखिल भारतीय हिंदू महासभा

-अमान अख्तर- लोकदल

-उदय कृष्ण- निर्दल

-शाहिद जमाल- निर्दल

कैंटोंमेंट विधानसभा क्षेत्र

-विवेक गुप्ता- नैतिक पार्टी

-संतोष कुमार बिंद- विकासशील इंसान पार्टी

-आनंद कुमार- जनता दल यूनाइटेड

-जया श्रीवास्तव- अखिल भारत हिंदू महासभा

-सुनील कुमार- इंडियन नेशनल समाज पार्टी

-राजेंद्र गुप्ता- सम्यक पार्टी

-मनोज कुमार मिश्र- निर्दल

-ओमप्रकाश- निर्दल

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र

-कंचन सिंह- सर्वजन सनातन पार्टी

-राकेश सिंह- समग्र उत्थान पार्टी

-सौरभ सिंह - राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी

-योगीराज- निर्दल

सर्वाधिक दक्षिणी व सबसे कम प्रत्याशी अब पिंडरा विस क्षेत्र में

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब सर्वाधिक 13 प्रत्याशी दक्षिणी व सबसे कम पिंडरा विधानसभा में छह प्रत्याशी मैदान में होंगे। हालांकि पर्चा वापसी के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।

मैदान में विधानसभावार

प्रत्याशियों की संख्या

पिंडरा - छह

अजगरा - 11

शिवपुर - छह

रोहनिया - 10

उत्तरी - नौ

दक्षिणी -13

कैंटोमेंट - दस

सेवापुरी - 11

इनका नामांकन हुआ रिजेक्ट

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 69 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रिजेक्ट हुए।

विधानसभा क्षेत्र पिंडरा से ललई-राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी, सौरभ लोकदल, धर्मेंद्र कुमार यादव आम जनता पार्टी (इंडिया), अरविंद कुमार ओझा लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी, दीनानाथ यादव शिवसेना, शशिधर राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, संजय जन अधिकार पार्टी, संतोष कुमार लोकबंधु पार्टी, शाहरुन खान राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, श्याम लाल सिंह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, खुशबू पांडेय अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, रीना राय निर्दल, अमित मिश्रा निर्दल, अजगरा से रीमा देवी पूर्वांचल महापंचायत, रीता कुमारी भारतीय क्रांति सामाजिक दल, महेंद्र राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, माधुरी कुमारी नेशनल पीपुल्स पार्टी, रमाशंकर निर्दल, आशा देवी निर्दल, शिवपुर से नारायण विकासशील इंसान पार्टी, बुद्धूराम गांधी एकता पार्टी, सोहनलाल मौलिक अधिकार पार्टी, विनय पूर्वांचल महापंचायत, अजय कुमार उपाध्याय लोक शक्ति, छेदीलाल राष्ट्रीय कृषक दल, राजेंद्र गांधी कुशवाहा बहादुर आदमी पार्टी, सतीश घनश्याम सिंह आम आदमी पार्टी, विनय कुमार त्रिपाठी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), विजय कुमार राष्ट्र उदय पार्टी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, संतोष मूरत सिंह जनसंघ पार्टी, अजय यादव आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड), आशीष पांडेय निर्दल, सुभाष चंद्र निर्दल, छेदीलाल निर्दल, भारतेंदु तिवारी निर्दल, रोहनिया से धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजवादी पार्टी, अनिल कुमार विश्वकर्मा पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, चंद्रकेश मौलिक अधिकार पार्टी, प्रमोद कुमार आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड), अंजनी कुमार सिंह विकासशील इंसान पार्टी, धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजवादी पार्टी, प्रवीण सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), वाराणसी उत्तरी से अवतार चौधरी पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, डॉक्टर मेजर अशोक कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय कृषक दल, आशुतोष कुमार चौबे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), मोहम्मद दाऊद मौलिक अधिकार पार्टी, दिनेश लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी, नरेंद्र नाथ दुबे अडिंग लोकदल, अंबर सिंह राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, वाराणसी दक्षिणी से पारस राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी, विजय शंकर पांडेय विकासशील इंसान पार्टी, अशोक मौलिक अधिकार पार्टी, गीता रानी अखिल भारतीय हिंदू महासभा, अमान अख्तर लोकदल, उदय कृष्ण निर्दल, शाहिद जमाल निर्दल, कैंटोंमेंट से विवेक गुप्ता नैतिक पार्टी, संतोष कुमार बिंद विकासशील इंसान पार्टी, आनंद कुमार जनता दल यूनाइटेड, जया श्रीवास्तव अखिल भारत हिंदू महासभा, सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी, राजेंद्र गुप्ता सम्यक पार्टी, मनोज कुमार मिश्र निर्दल, ओमप्रकाश निर्दल तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से कंचन सिंह सर्वजन सनातन पार्टी, राकेश सिंह समग्र उत्थान पार्टी, राकेश सिंह राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी तथा योगीराज निर्दल कुल 69 नामांकन पत्र रिजेक्ट किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.