विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी कालेज के छात्र सूर्य की हत्या के बाद तोड़फोड़ मामले में प्राचार्य ने छात्रों पर दर्ज कराया मुकदमा

By Rakesh kumar srivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Mar 2026 02:51 PM (IST)

यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में ...और पढ़ें

यूपी कॉलेज छात्र हत्या: तोड़फोड़ के बाद प्राचार्य ने छात्रों पर दर्ज कराया मुकदमा।

यूपी कॉलेज छात्र हत्या: तोड़फोड़ के बाद प्राचार्य ने छात्रों पर दर्ज कराया मुकदमा।

HighLights

  1. यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या।

  2. हत्या के बाद छात्रों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की।

  3. प्राचार्य ने उपद्रवी छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। यूपी कालेज में बीते शुक्रवार को बीएसी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद मचे बवाल एवं तोड़फोड़ मामले में प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने हास्टल और कालेज के छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्रों के खिलाफ उपद्रव करने और तोड़फोड़ कर कालेज को उकसा पहुंचने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

उदय प्रताप कालेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थानाध्यक्ष शिवपुर को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 मार्च की सुबह लगभग 11:10 बजे विज्ञान भवन के पोर्टिको में प्राचार्य, मुख्य नियन्ता, विज्ञान संकायाध्यक्ष सहित अन्य प्राध्यापक बैठे थे। उसी समय कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के कक्ष संख्या-12 के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनते ही शिक्षक एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां छात्र सूर्य प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे कॉलेज वाहन से मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य आवास पर पहुंचकर उनके निजी वाहन में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कॉलेज परिसर के बाहर खड़े शिक्षकों व कर्मचारियों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना से कॉलेज में भय का माहौल व्याप्त है और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्राचार्य ने पुलिस से पूरे मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।