Move to Jagran APP

मंदबुद्धि किशोर के साथ दो युवकों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, परिजनों ने दी तहरीर

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही दो युवकों द्वारा उसके साथ तीन दिन तक लगातार दुष्कर्म किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 02:59 PM (IST)
मंदबुद्धि किशोर के साथ दो युवकों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, परिजनों ने दी तहरीर
मंदबुद्धि किशोर के साथ दो युवकों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, परिजनों ने दी तहरीर

बलिया, जेएनएन। बांसडीहरोड  थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही दो युवकों द्वारा उसके साथ तीन दिन तक लगातार दुष्कर्म किया गया। किशोर गांव पर स्थित एक मठिया पर आता जाता रहता था। इसी दौरान उसके साथ गांव के ही दो युवकों ने  दुष्कर्म किया और घायल हो जाने पर उसका गुपचुप तरीके से इलाज भी कराया। मगर तकलीफ बढ़ने पर किशोर की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुचीं तो जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।

loksabha election banner

इसके बाद किशोर की मां उसे लेकर बांसडीहरोड थाने पहुचीं और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने सारी बात बताई कि किस तरह से उसके साथ गांव के युवकों ने मठिया में दुष्कर्म किया। इस बारे में उसकी मां ने बताया कि किशोर घर आने के बाद से ही पेट दर्द की शिकायत करता रहा। दो दिन तक उसने कोई बात नही बताई लेकिन जब उसे किसी भी तरह आराम नहीं हुआ तो उसे चिकित्सक के पास लेकर गए जहां उसके साथ हुई घटना का पता चला। साथ ही बताया कि उक्त दोनों आरोपित युवकों ने भी उसे दवाई देकर घर भेजा था। पूछने पर बताया कि वह गिरकर घायल हो गया है। जबकि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं हैं। मामले में किशोर की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि किशोर का मेडिकल मुआयना करवाकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.