बगीचे में लटका मिला अज्ञात का शव
वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित एक बगीचे में गुरुवार की शाम युवक का शव आम
वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित एक बगीचे में गुरुवार की शाम युवक का शव आम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। युवक का नाम-पता अभी नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से युवक गांव में घूम रहा था। वह अपने को पानीपत का रहने वाला बताता था। बातचीत में उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। गुरुवार को तीन बजे सोनबरसा में वह घूम रहा था। गांव के कुछ लड़के दोपहर बाद जब शिवचंद त्रिपाठी के बगीचा में पहुंचे तो देखा गमछे के सहारे युवक आम के पेड़ से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। समीप मौजूद काले रंग के बैग की जांच-पड़ताल की लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आसपास रही होगी। (जासं)