आजमगढ़ मर्चरी में सड़ रहा शव, प्रशासनिक लापरवाही से इंसानियत हुई तार-तार
अस्पताल व पुलिस प्रशासन की लापरवाही से उस समय इंसानियत तार-तार हो गई जब एक सप्ताह पूर्व मौत के बाद भी एक अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। जिला अस्पताल व पुलिस प्रशासन की लापरवाही से उस समय इंसानियत तार-तार हो गई जब एक सप्ताह पूर्व मौत के बाद भी एक अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसकी वजह से मोर्चरी हाउस में अज्ञात का शव सड़ रहा है। अस्पताल व पुलिस प्रशासन एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।
दिसंबर 2017 में एक अज्ञात व्यक्ति को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल में कुछ लोगों ने भर्ती करा दिया। इसका अज्ञात वार्ड में पिछले एक साल से उपचार चल रहा था। अस्पताल प्रशासन इसको दवा-पानी आदि की व्यवस्था किया था। इस बीच चार जनवरी 2019 की रात आठ बजे के करीब उसकी मौत हो गई। उसके बाद से ही पोस्टमार्टम होने के इंतजार में शव मर्चरी में ही सड़ रहा है मगर प्रशासनिक अधिकारी मामला एक दूसरे पर ही टाल रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें