छावनी क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस महिला के शिनाख्त में जुटी
कैंट थाना क्षेत्र के अति-सुरक्षित माने जाने वाले छावनी स्थित बंगला नम्बर 41 के बगल अज्ञात वाहन सवार एक महिला का नग्न अवस्था में शव फेंक कर भाग निकले।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 12:44 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। कैंट थाना क्षेत्र के अति-सुरक्षित माने जाने वाले छावनी स्थित बंगला नम्बर 41 के बगल अज्ञात वाहन सवार एक महिला का नग्न अवस्था में शव फेंक कर भाग निकले। वहीं महिला की अन्यत्र कहीं हत्या कर सुबह ही शव फेंकने की जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया।
मौके पर महिला के कपड़े, चप्पल और शराब की बोतलों संग गिलास भी पड़े मिले हैं। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची कैन्ट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिल सकी है। महिला का शव मिलने के बाद छावनी परिषद विद्यालय में लगे कैमरे से भी घटना की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें