विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगमम कार्यक्रम में केरलम से पहुंच रही टीम का बीएचयू में होगा स्वागत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 04:03 PM (IST)

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' पहल के अंतर्गत 'युवा संगम' कार्यक्रम में केरल के आईआईटी पलक्कड़ से 55 सदस्यीय दल बीएचयू ...और पढ़ें

एक भारत श्रेष्ठ भारत: युवा संगम के तहत केरल टीम का बीएचयू में स्वागत, यूपी के सांस्कृतिक स्थलों का करेगी दौरा।

एक भारत श्रेष्ठ भारत: युवा संगम के तहत केरल टीम का बीएचयू में स्वागत, यूपी के सांस्कृतिक स्थलों का करेगी दौरा।

HighLights

  1. केरल से 55 सदस्यीय दल बीएचयू में पहुंचा।

  2. दल 22-28 अक्टूबर तक यूपी का भ्रमण करेगा।

  3. राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य देश की विविध संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं और जीवनशैलियों के बीच आपसी समझ एवं एकता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति, कला, साहित्य और परंपराओं से परिचित कराता है।

इससे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सद्भाव और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। यह पहल विविधता में एकता के भारतीय आदर्श को साकार करते हुए राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और पारस्परिक सहयोग की भावना विकसित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों की संस्कृति, भाषा, खान-पान, वेशभूषा, ऐतिहासिक स्थलों और विकास गतिविधियों को समझने का अवसर मिलता है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. बाला लखेन्द्र ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आईआईटी पलक्कड़ केरलम के नेतृत्व में 55 सदस्यों का एक दल ( 50 छात्र और 5 शिक्षक) 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आतिथ्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे।

22 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर इनका स्वागत बीएचयू की टीम के द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर को पूर्वाहन 11:00 बजे दल के सदस्यों का स्वागत समारोह महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन में आयोजित किया गया है। स्वागत समारोह के ऊपरांत मालवीय भवन परिसर में ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित है जिसमें केरल से पधारे प्रतिभागी वृक्षारोपण करेंगे।

24 अक्टूबर को यह टीम प्रधानमंत्री जी द्वारा गोद लिए गए गांव जयपुर का भ्रमण करेंगे और 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग में यह टीम अयोध्या धाम, तीर्थराज प्रयाग और विंध्याचल धाम का भी दर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यह दल श्री विश्वनाथ धाम में दर्शन के उपरांत सारनाथ और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगा।