विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के चौबेपुर में बि‍हार से लौटे चचेरे भाई की पिटाई से मौत, पुल‍िस कार्रवाई में जुटी

By rajesh chaubeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 11:07 AM (IST)

वाराणसी के चौबेपुर में चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में 57 वर्षीय आजाद मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

वाराणसी के चौबेपुर में चचेरे भाई की पिटाई से मौत, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

वाराणसी के चौबेपुर में चचेरे भाई की पिटाई से मौत, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

HighLights

  1. वाराणसी के चौबेपुर में चचेरे भाई की पिटाई से मौत।

  2. 57 वर्षीय आजाद मिश्रा की नागेंद्र मिश्रा ने की थी पिटाई।

  3. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, (चौबेपुर) वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के मिश्रा मोहल्ले में बुधवार शाम करीब पांच बजे चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में 57 वर्षीय आजाद मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आजाद मिश्रा और आरोपित नागेंद्र मिश्रा आपस में चचेरे भाई हैं। बुधवार शाम आजाद मिश्रा अपने दरवाजे पर कुर्सी पर बैठे थे।

बताया क‍ि इसी दौरान नागेंद्र मिश्रा से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि नागेंद्र ने मुक्का मारकर आजाद मिश्रा की नाक पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार आजाद मिश्रा बिहार में काम करते थे और करीब चार दिन पहले ही घर लौटे थे। उनकी पत्नी मधु मिश्रा करीब 50 वर्ष की हैं। दंपती की कोई संतान नहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। नागेंद्र मिश्रा के खिलाफ पूर्व में चिरईगांव पुलिस चौकी में कई बार शिकायत किए जाने का भी दावा किया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो घटना को टाला जा सकता था। पुलिस घटना की परिस्थितियों और मारपीट के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।