Balia Murder Case News: आरोपित पक्ष से दो लोग गिरफ्तार, दूसरे पक्ष से चोट के हिसाब से लगेंगी धाराएं
बलिया के दुर्जनपुर गोली कांड में आरोपित पक्ष से मंगलवार की सुबह दो अन्य लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया। घटना में नामजद आठ लोगों में मुख्य आरोपी धीरेद्र प्रताप सिंह सहित पांच लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजें जा चुके है।
बलिया, जेएनएन। दुर्जनपुर गोली कांड में आरोपित पक्ष से मंगलवार की सुबह दो अन्य लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया। घटना में नामजद आठ लोगों में मुख्य आरोपी धीरेद्र प्रताप सिंह सहित पांच लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजें जा चुके है।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने एसआइ परमानंद त्रिपाठी के साथ थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय के तिराहा से आरोपी पिता पुत्र प्रयाग सिंह व प्रभात सिंह को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। शेष एक आरोपी हर्ष प्रताप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए अभी दबिश दी जा रही है। नामजद आठों आरोपियों पर डीआइजी आजमगढ़ से 50-50 हजार रूपये का इनाम रखा गया है।
बीते 15 अक्तूबर को राशन की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक में चली गोली में दूसरे पक्ष से जय प्रकाश पाल उर्फ गामा की मौत हो गई थी। इस घटना में आरोपित पक्ष से भी आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे। बाद में कोर्ट के आदेश पर रेवती थाना में आरोपित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण यादव सहित 21 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुक़दमा कायम किया।
मुक़दमा कायम होने के चार दिन बाद भी अभी तक दूसरे पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया आरोपित पक्ष के लोगों का अभी मेडिकल होना है, चोट के हिसाब से कायम धारा सिद्ध होने पर दूसरे पक्ष से गिरफ्तारी की जायेगी।