गंगा में नहाते समय भदोही में दो युवतियां डूबीं, गोताखोर तलाश में जुटे Bhadohi news
गंगा में नहाते समय मंगलवार की सुबह दो युवतियां डूब गईं लापता युवतियों को खोजने के लिए पुलिस व स्थानीय गोताखोर जुट गए हैं।
भदोही, जेएनएन। गंगा में नहाते समय मंगलवार की सुबह एक किशोरी और एक युवती डूब गईं। लापता लडकियों को खोजने के लिए पुलिस व स्थानीय गोताखोर जुट गए हैं। मामला गोपीगंज कोतवाली के बिहरोजपुर गंगाघाट का है जहां पर सुबह क्षेत्र के लोग गंगा स्नान के लिए गए हुए थे वहीं साथ में गईं दोनों नहाते समय गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों की ओर से दोनों को बचाने के काफी प्रयास हुए लेकिन किशोरियाे के न मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद राहत और बचाव अभियान चलाते हुए तलाश गोताखोरों के सहयोग से पुलिस ने शुरु की। हालांकि काफी देर तक चले अभियान में उनका पता नहीं चल सका था।
कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट पर नहाते समय मंगलवार की सुबह दो युवतियां गंगा में समा गई। मौके पर आसपास के लोगों द्वारा घाट पर नहा रही तीसरी बच्ची अंतिमा दुबे को बचा लिया। बेहरोजपुर गांव निवासी राजेश दुबे के घर से सोमवार को बारात इमामगंज गई है, शादी में में शामिल होने के लिए लौकापुर (बाबतपुर) गांव निवासी दिवाकर दुबे की निधि दुबे आई थी, जहां पर निधि दुबे और राजेश दुबे की बेटी सेजल दुबे और अंतिमा बिहरोजपुर गंगा घाट पर मंगलवार कि सुबह नहाने चली गई। नहाते समय सेजल दुबे (16) निधि दुबे (22) गंगा में समा गई, जबकि अंतिमा को आसपास के लोगों ने प्रयास कर बचा लिया। हालांकि दोनों की खोजबीन जारी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप