Move to Jagran APP

Coronavirus in mirzapur : तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग Covid-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मीरजापुर जिले में तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग Covid-19 पॉजिटिव मचा हड़कंप।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 12:21 PM (IST)
Coronavirus in mirzapur : तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग Covid-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Coronavirus in mirzapur : तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग Covid-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मीरजापुर, जेएनएन। जिले में तब्लीगी जमात से जुड़े दो लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। वहीं जानकारी होने के बाद तब्लीगी जमात से जुड़े नौ लोगों को आइसोलेट किया गया है।

loksabha election banner

दिल्ली के तब्लीगी मरकज के जलसे में शामिल होकर लौटे 9 में से दो मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है जबकि सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को मंडलीय चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया है। 

जानकारी होने के बाद पूरे जिले को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए टीमें लगाई गई है। लोगों से सतर्कता  बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ओपी तिवारी ने बताया कि लोग सतर्कता बरतें। दोनों मरीजों के परिजनों के परिवारों को आइसोलेशन वार्ड में रहने  की सलाह दी गई है। साथ पता किया जा रहा कि दोनों वहां से आने के बाद कहां गए और किस-किस के संपर्क में आए। साथ ही ट्रैवेल हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.