क्रिसमस पर लौटा 70 व 80 के दशक का चेक डिजाइन, ईव पार्टी को ध्यान में रखकर हो रहे प्रयोग
ईव पार्टी पर शहर में होने वाले आयोजन को ध्यान में रख बाकायदा लाल व सफेद रंग के परिधान को लेकर डिजाइनर्स प्रयोग कर रहे हैं।
वाराणसी, जेएनएन। अब हर मौसम और मौके के अनुसार लेटेस्ट स्टाइल वाले परिधान महिलाओं को पसंद आ रहा है। वो वक्त गुजर गया जब कुछ भी पहन लिया जाता था और कोई कांबिनेशन नहीं होता था। अब सिर से पैर तक के परिधानों का कांबिनेशन तय कर ही महिलाएं खरीददारी कर रही हैं। क्रिसमस बहुत नजदीक है, ऐसे में ईव पार्टी पर शहर में होने वाले आयोजन को ध्यान में रख बाकायदा लाल व सफेद रंग के परिधान को लेकर डिजाइनर्स प्रयोग कर रहे हैं। महिलाएं भी क्रिसमस पार्टी में लुक को खास बनाने के लिए इस बार वेस्टर्न वियर व चेक डिजाइन को विशेष तवज्जो दे रही हैं।
पेंसिल स्कर्ट विथ चेक डिजाइन
पिछले कुछ सालों से महिलाएं जाड़े के फै शन में वेस्टर्न वियर को ज्यादा पसंद कर रही हैं। क्रिसमस पर लाल व सफेद रंग के परिधान की डिमांड रहती है। इस बार रेड एंड ब्लैक बरबरी चेक पेंसिल स्कर्ट विथ टॉप ट्रेंड में है। इन टॉप पर श्रग को ड्रेस के साथ मैच किया जा रहा है। चूंकि ठंड है तो स्क र्ट के साथ लांग बूट्स अच्छे लगते हैं। इस साल विंटर फैशन में लांग कोट के साथ ही शार्ट कोट का लेटेस्ट फै शन है। चेक डिजाइन वाले ट्राउजर उस पर हाइनेक फिटेड टीशट भी चलन में है। वहीं ब्रॉड चेक डिजाइन बाटम पैंट और चेक कोट एक जैसे कांबिनेशन में यह बिल्कुल नया चलन है जो पिछले 70 व 80 के दशक के फै शन की याद दिलाता है।
मॉडिफाई शॉल का नया अंदाज
पेंसिल स्कर्ट, पैंट के साथ इस वक्त जो टॉप पहनी जा रही है उसमें शॉल को महिलाएं बिल्कुल नए अंदाज में पहन रही हैं। यह शॉल का मॉडिफाई अवतार है जिसमें स्लीव हैं और आसानी से पहना जा सकता है। इसकी खासियत है कि वेस्टर्न व ट्रेडिशनल हर तरह के परिधान के साथ यह जंचते हैं। इससे कुछ कुर्ते जैसा स्टाइल भी मिलता है। इस बारे में फैशन डिजाइनर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि ठंड से बचाव व फैशन से भी कदमताल रहेे इसके लिए फेदर, फर, फलालेन, वूलेन फैब्रिक चल रहे हैं। क्रिसमस पार्टी के लिए विशेष तौर से पेंसिल स्कर्ट विथ चेक डिजाइन, गाउन, ब्राड बाटम पैंट इस बार डिमांड में हैं। पेस्टल शेड्स भी चल रहे हैं। सफेद, लाल, काला, ग्रे कलर इस वक्त ज्यादा चलन में हैं।