वाराणसी में फटा ट्रांसफार्मर, छह लोग झुलसे
जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वाराणसी (जेएनएन)। वाराणसी के मध्य नगर स्थित हुकुलगंज क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर बम की तरह दग गया। इसके तुरंत बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग झुलस गए। वहीं कई दो पहिया वाहन भी इसकी चपेट में आने से राख हो गए।
इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं लग सका है और इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंत्री सतीश महाना के चाचा का कोल्ड स्टोरेज गिरा, अमोनिया के रिसाव से हड़कंप
वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है। घायलों का कहना है कि वह जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि वो भाग ही नहीं पाए।
यह भी पढ़ें: महाराजगंज में मिट्टी की अड़ार गिरने से पत्नी की मौत, पति गंभीर