एयरपोर्ट में एयरपोर्ट टनल निर्माण के लिए बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (NH-31) पर एक लेन पर आवागमन बंद, बुधवार को होगा ट्रायल
बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (NH-31) पर एयरपोर्ट टनल निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के सुचारु ...और पढ़ें

बाबतपुर-जौनपुर मार्ग पर एयरपोर्ट टनल निर्माण के लिए NH-31 की एक लेन बंद, बुधवार को होगा ट्रायल।
HighLights
बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (NH-31) पर यातायात बदलाव।
एयरपोर्ट टनल निर्माण हेतु एक लेन पूरी तरह बंद।
बुधवार को यातायात डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, (बाबतपुर) वाराणसी। बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (एनएच-31) पर एयरपोर्ट टनल निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के सुचारू संचालन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग के एक हिस्से को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
निर्माण कार्य के दौरान वाहनों का आना-जाना केवल एक ही लेन से सुनिश्चित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भागीरथी पेट्रोल पंप से लेकर 'द विलेज रिजॉर्ट' तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पूर्वी दिशा की लेन को पूरी तरह बंद किया जाएगा। यह डायवर्जन और यातायात व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक टनल निर्माण का पूरा कार्य समाप्त नहीं हो जाता।
आम जनता को जाम या आवागमन में होने वाली असुविधाओं से बचाने के लिए, बुधवार को पुलिस प्रशासन की देखरेख में इसका ट्रायल किया जाएगा, ताकि कमियों को समय रहते सुधारा जा सके। प्रशासन ने इस मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करें और तय दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
