विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर लगा प्रत‍िबंध

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 08:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बसों, ...और पढ़ें

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी वाहनों पर प्रतिबंध।

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी वाहनों पर प्रतिबंध।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

  2. बसों, ऑटो, ई-रिक्शा पर व्यापक प्रतिबंध और डायवर्जन।

  3. राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रव‍िवार को वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा आम जनमानस की सुविधा के ल‍िए ट्रैफिक डायवर्जन एवं रोक संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी र‍िपोर्ट के अनुसार शहर में व्‍यापक स्‍तर पर बदलाव क‍िएगए हैं। 

प्रमुख प्रतिबंध और डायवर्जन

1. बसों का प्रवेश प्रतिबंधित:

  • हरहुआ ओवरब्रिज - बाबतपुर की तरफ से आने वाली समस्त रोडवेज व प्राइवेट बसों को VVIP आगमन से 3 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जायेगा, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
  • जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें - रिंग रोड हरहुआ, बावनबीघा, संदहा अण्डरपास से वापस कर दी जायेंगी।
  • चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर से आने वाली बसें - शहर में प्रवेश प्रतिबंधित, टिकाना ढाबा, मोहनसराय से वापस।
  • भदोही से आने वाली बसों को परमपुर/सजोई अण्डरपास से वापस किया जायेगा।

2. शहर के अंदर वन-वे/नो-एंट्री (VVIP आगमन से 1 घंटा पूर्व से)

  • गिलट बाजार तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नो-एंट्री, शिवपुर चुंगी की तरफ डायवर्जन।
  • सेन्ट्रल जेल तिराहा से जेपी मेहता तिराहा की तरफ नो-एंट्री।
  • संदहा अण्डरपास से पुलिस लाइन की तरफ बंद, रिंग रोड पर डायवर्जन।
  • काली माता चौराहा से पुलिस लाइन, पाण्डेयपुर चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ बंद।
  • पाण्डेयपुर, पचकोसी, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज, गोलगड्डा, लहरतारा, आंगनबाड़ी, अमर उजाला, तिराहा तैलियाबाग, लकड़ीमंडी, गोलगड्डा तिराहा, नमोघाट, लाट भैरव पुलिस चौकी, भदऊ चुंगी, विश्वेश्वरगंज तिराहा से नमोघाट/गोलगड्डा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद।

3. ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक (सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक)

  • अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद।
  • पुलिस लाइन से पाण्डेयपुर से चौकाघाट चौराहा से गोलगड्डा, राजघाट तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
  • सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ ऑटो/ई-रिक्शा व दो-पहिया वाहन बंद, वैकल्पिक मार्ग - संदहा रिंग रोड, बलुआ पुल/विश्वसुन्दरी पुल, टेंगरा मोड़।

4. राजघाट पुल

  • सुबह 7 बजे से सभी मालवाहक वाहन बंद।
  • VVIP आगमन/प्रस्थान से 1 घंटा पूर्व वाहन एवं पैदल संचालन भी पूरी तरह प्रतिबंधित।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर वीवीआइपी कार्यक्रम क्षेत्र की तरफ निकलें।