Top Varanasi News Of The Day, 7 september 2019 : ...ताकि बना और बचा रहे बनारस, समाधान दिवस पर लेखपालों की शिकायतों पर सख्त दिख्ो एडीजी जोन, डीएम व एसएसपी ने दी सख्ती चेतावनी
शनिवार को दिन भर बनारस शहर की कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों शनिवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें ...ताकि बना और बचा रहे बनारस, समाधान दिवस पर लेखपालों की शिकायतों पर सख्त दिख्ो एडीजी जोन, डीएम व एसएसपी ने दी सख्ती चेतावनी, मथुरा से काशी तक शुरू हुई लक्जरी बस सेवा, डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम कराएगा फागिंग आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
...ताकि बना और बचा रहे बनारस, नगरीय समस्याओं पर निगम की शुरू हुई बैठक
नगरीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक शनिवार को शुरू हो गई है। टाउनहाल मैदान स्थित गांधी भवन में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू हुई। महापौर मृदुला जायसवाल की ओर से बुलाई विशेष बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं शामिल किया गया। इसमें पार्षद वार्डों की समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा हो रही है।
समाधान दिवस पर लेखपालों की शिकायतों पर सख्त दिख्ो एडीजी जोन, डीएम व एसएसपी
मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे छोटे छोटे मामले के त्वरित निस्तारण व समस्या के समाधान करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश के हर एक थानों पर समाधान दिवस के रूप में अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को समाधान दिवस पर शिवपुर थाने पर एकाएक वाराणसी जोन के एडीजी, जिलाधिकारी व एसएसपी पहुंचे। जहां पहले से मौजूद अधिकारी जनता की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे और समय से समस्या का निराकरण कर रहे थे। इस दौरान लेखपालों की सबसे ज्यादा शिकाएतें सामाने आई। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल समास्याओं का निदान त्वरित गति से करने का निर्देश दिए। साथ्ा ही आगे से ऐसी शिकायतें नहीं मिलने की भी चेतावनी दी।
डीएम व एसएसपी ने दी सख्ती चेतावनी, रास्ता रोक कर दुर्गा पूजा पंडाल न बनाएं आयोजक मंडल
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी संग शनिवार को पांडेयपुर फ्लाई ओवर के बगल में लायंस सोसाइटी क्लब द्वारा सड़क पर बांस बल्ली लगा कर घेरे गए मार्ग पर दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने मार्ग अवरूद्ध कर पंडाल लगाने पर नाराजगी जताई। क्लब के पदाधिकारियों को बुला कर पूजा पंडाल न लगाने का निर्देश दिया।
मथुरा से काशी तक शुरू हुई लक्जरी बस सेवा, जानिए कितना होगा किराया
परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो ने शनिवार को धार्मिक नगरी मथुरा के लिए नई सेवा शुरू की। रोडवेज प्रशासन ने ने सेवा शुरू करने से पूर्व कर्मचारियों को संबोधित किया। यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने को 705 किमी का सफर करने के लिए 1571 रुपये खर्च करने होंगे। बस मंजिल तक पहुंचने से पूर्व साथ स्थानों पर रुकेगी।
डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम कराएगा फागिंग, सीएमओ के अलर्ट करने के बाद जागा निगम प्रशासन
डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम फागिंग करायेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग सहयोगी होगा। यह कार्यवाही सीएमओ डा. वीबी सिंह के अलर्ट करने वाले पत्र के बाद नगर निगम करने जा रहा है। तीन दिनों के भीतर चार रोगियों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह सभी रोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती हैं। उनके ब्लड सैंपल जांच के बाद जानकारी हुई जिसको लेकर सीएमओ ने नगर निगम को एलर्ट करते हुए फॉगिंग कराने को कहा है।