Move to Jagran APP

Top Varanasi News Of The Day, 4 october 2019 : तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड में तीन आरोपितों का कोर्ट में आत्‍मसमर्पण, अपहरण व हत्या की आशंका पर छापेमारी, निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम चार बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:12 PM (IST)
Top Varanasi News Of The Day, 4 october 2019 : तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड में तीन आरोपितों का कोर्ट में आत्‍मसमर्पण, अपहरण व हत्या की आशंका पर छापेमारी, निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
Top Varanasi News Of The Day, 4 october 2019 : तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड में तीन आरोपितों का कोर्ट में आत्‍मसमर्पण, अपहरण व हत्या की आशंका पर छापेमारी, निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड में तीन आरोपितों का कोर्ट में आत्‍मसमर्पण, अपहरण व हत्या की आशंका पर छापेमारी, निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, सिंगल यूज प्‍लास्टिक के खिलाफ दिखाई एकजुटता, मौसम : दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

चेतगंज में तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड के मामले में तीन आरोपितों ने किया कोर्ट में आत्‍मसमर्पण

चेतगंज थानांतर्गत कालीमहाल मोहल्ला में तीर्थ पुरोहित केके उपाध्याय और उनकी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपितों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। मुख्‍य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह की अदालत में तीन आरोपितों राजेंद्र उपाध्याय, बेटे रजत उपाध्याय और पत्नी पूजा ने कोर्ट में आत्‍मसमर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों के खिलाफ 27 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस प्रकरण में आरोपित रामविचार उपाध्याय और उनके बेटे मनचन्दा उर्फ चंदन समेत अब तक कुल आठ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

अपहरण व हत्या की आशंका पर छापेमारी, महिलाओं की पिटाई कर जमीन में शव की आशंका जताकर खोदाई

सेवापुरी में कपसेठी थाना क्षेत्र के निमनी गांव में गुरुवार की देर रात पुलिस टीम ने श्रीकुमार राम के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान महिलाओं की पिटाई कर कमरे में लगभग पांच फीट खुदाई की और श्रीकुमार राम को टीम ने हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद से ही परिवार की महिलाएं घर छोड़कर फरार हो गयी हैं।

वाराणसी में निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, विरोध में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

निगमीकरण, निजीकरण, आउटसोर्सिंग सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। इसके तहत विभिन्न कर्मचारी संगठनों भारतीय मजदूर संघ, पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ आदि की ओर से डीरेका के निगमीकरण का विरोध किया गया।

वाराणसी में सुबह-ए-बनारस क्लब ने सिंगल यूज प्‍लास्टिक के खिलाफ दिखाई एकजुटता Varanasi news

सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले लोहटिया स्थित श्री हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में संस्था द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर 2 अक्टूबर से एक बार उपयोग में आने वाले पॉलिथीन पर पूरी तरह से बैन लगने के समर्थन में गणमान्‍य लोग जुटे। धीरे-धीरे अब लोगों ने भी इसका बहिष्कार करना शुरू कर दिया है मगर चोरी-छिपे अभी भी यह बाजार में उपलब्ध है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के साथ शासन प्रशासन से यह मांग की गई कि जहां भी इसका निर्माण हो रहा है। वहां पर भी तत्‍काल रोक लगाना आवश्यक है।

पूर्वांचल में गिरने लगा कोहरा, दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात, जानिए सप्‍ताह भर के मौसम का हाल

पूर्वांचल में एक ओर मानसून विदायी का नाम नहीं ले रहा है दूसरी ओर पूर्वांचल में पहाड़ी क्षेत्र मीरजापुर जिले के राजगढ़ में चारों तरफ कोहरा ही कोहरा शुक्रवार की सुबह नजर आया। यहां लोगों की सुबह नींद खुली तो दूर-दूर तक कोहरे की चादर तनी हुई नजर आई। बादलों की ओट से कोहरे की यह चोट स्‍वाभाविक ही है, दरअसल पूर्वांचल में अक्‍टूबर महीने की शुरुआत में ही सुबह कोहरा बनने लगता है। वहीं दोपहर एक बजे के बाद वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर सहित कई जिलों में झमाझम बरसात भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.