Move to Jagran APP

Top Varanasi News Of The Day, 16 December 2019 : Top Varanasi News Of The Day 16 December 2019, अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, पशुपालन मंत्री ने किया पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

बनारस शहर की कई खबरों ने सोमवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:24 PM (IST)
Top Varanasi News Of The Day, 16 December 2019 :  Top Varanasi News Of The Day 16 December 2019, अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, पशुपालन मंत्री ने किया पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
Top Varanasi News Of The Day, 16 December 2019 : Top Varanasi News Of The Day 16 December 2019, अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, पशुपालन मंत्री ने किया पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने सोमवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, पशुपालन मंत्री ने किया पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, छात्र-छात्राओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च, काशी को मिलने जा रहा भव्य-दिव्य श्रीराम मंदिर आदि खबरें रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

रोहनिया थाना के हरसौसा गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित मालवाहक गाड़ी पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी अन्‍य लोग घायल हो गए। मैजिक गाड़ी में करीब 35 लोग खेतों में काम करने जा रहे थे। ये लोग मीरजापुर में मिर्च और मटर तोड़ने जा रहे थे। वाहन जैसे ही हरसौसा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई।

पशुपालन मंत्री  ने किया पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, खराब इंतजाम देख जताई नाराजगी

प्रदेश के पशुपालन मंत्री जयप्रकाश निषाद  ने सोमवार को बड़ागांव विकास क्षेत्र मधुमक्खियां गांव में स्थित पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पशुओं के पानी पीने के लिए बनी टंकी में गंदा पानी देख नाराजगी जताई और तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पानी भरने के लिये पाईप लगी है किन्तु गंदा पानी निकासी की। कोई व्यवस्था नहीं है  श्रीनिषाद गौशाला से पशुओं के निकलने के लिए बनाए गये स्लोप  के निर्माण पर भी नाराजगी व्यक्त किया।

महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, जन आक्रोश रैली के साथ तहसील पर किया प्रदर्शन

रोहनिया-राजातालाब स्थित तहसील राजातालाब  पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलो और दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार को हजारों महिलाएं सड़क पर उतरी। लोक समिति,एशियन ब्रीज इंडिया,ग्राम्या संस्थान व ग्रामीण पुननिर्माण संस्थान द्वारा आयोजित  जन आक्रोश रैली में छेड़खानी, दुराचार, महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गाँव से आयी सैकड़ों महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार रैली निकाली।

जामिया में पुलिस अत्‍याचार के खिलाफ बीएचयू के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में कल रात पुलिस के द्वारा छात्रों के खिलाफ बीएचयू के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। छात्रों ने बताया कि कई दिनों से छात्र जामिया मिल्लिया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी समेत देश भर में आंदोलन चला रहे हैैं। इस क्रम में पुलिस ने जामिया के अंदर घुसकर लाइब्रेरी, हॉस्टल और बाथरूम में भी लाठी चार्ज किया। गोलियां चलाई गई है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह की पुलिस द्वारा गुंडागर्दी बहुत ही शर्मनाक है।

काशी को मिलने जा रहा भव्य-दिव्य श्रीराम मंदिर, धर्म संघ परिसर में दिया जा रहा आकार

अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य-दिव्य मंदिर तो अभी कुछ इंतजार कराएगा लेकिन देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में इसका स्वरूप जल्द ही निखर कर सामने आएगा। करपात्री महाराज की तपोस्थली धर्म संघ परिसर में यह आकार पा रहा है। धर्म सम्राट के हाथों आठ दशक पहले स्थापित श्रीराम दरबार की झांकी सहेजे मंदिर को देवालय संकुल का रूप दिया जा रहा है। नए साल में 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर इसे श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.