Top Varanasi News Of The Day, 16 August 2019 : काशी में भी उफनाने लगीं गंगा, प्रो. युगल किशोर व प्रो. मनुदेव राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित, जैतपुरा में मकान का छत गिरने से दो लोग घायल
शनिवार को दिन भर बनारस शहर की कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें काशी में भी उफनाने लगीं गंगा, जलस्तर में बढ़ाव से कई घाटों का संपर्क टूटा, संस्कृत विवि के प्रो. युगल किशोर मिश्र व प्रो. मनुदेव भट्टाचार्या राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित, जैतपुरा में 70 साल पुराना जर्जर मकान का छत गिरने से दो लोग घायल, बाबतपुर में सिटी बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल, बनारस सहित चार मंडलों में 'मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार' के लिए नहीं मिल सके योग्य शिक्षक आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
काशी में भी उफनाने लगीं गंगा, जलस्तर में बढ़ाव से कई घाटों का संपर्क टूटा
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से कई घाटों का संपर्क टूट गया है। गुरुवार की रात तक अस्सी से भदैनी व मणिकर्णिका से दशाश्वमेध तक घाटों पर पानी पहुंच गया है। ऐसे में लोग गलियों से होकर एक से दूसरे घाट पर जा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह इस वर्ष वाराणसी में सर्वाधिक जलस्तर दर्ज किया गया।
संस्कृत विवि के प्रो. युगल किशोर मिश्र व प्रो. मनुदेव भट्टाचार्या राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2019 में मिलने वाले पुरस्कारों की सूची में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग के पूर्व प्रो. युगल किशोर मिश्र व व्याकरण के विद्वान प्रो. मनुदेव भट्टाचार्या भी शामिल हैं।
बाबतपुर में सिटी बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल
बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय चौराहा के पास सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर सिटी बस के धक्के से गम्भीर रूप से दो लोग घायल हो गए। इसमें राजेश यादव उम्र 45 वर्ष निवासी बोझवा थानागद्दी जौनपुर व राजबली यादव उम्र 65 वर्ष निवासी बालीपुर, हरहुआ थाना बड़ागांव गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जैतपुरा में 70 साल पुराना जर्जर मकान का छत गिरने से दो लोग घायल
जैतपुरा थाना अंतर्गत छोरा के पास जैनपुरा इलाके में 70 साल पुराना जर्जर मकान का छत शुक्रवार को गिर गया। यह मकान इब्राहिम सहाबुद्दीन का है।
बनारस सहित चार मंडलों में 'मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार' के लिए नहीं मिल सके योग्य शिक्षक
सूबे के 18 मंडलों में बनारस सहित चार मंडलों में 'मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार' के लिए योग्य शिक्षक नहीं मिल सके हैं। इसे देखते हुए शासन ने आवेदन करने की तिथि 19 अगस्त तक बढ़ा दी है।