Move to Jagran APP

Top Varanasi News Of The Day, 10 october 2019 : व्यापारियों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती पर दिया जाए बल, वाक हेरिटेज में बच्चों ने देखा पुरातात्विक अवशेष

बनारस शहर की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 04:56 PM (IST)
Top Varanasi News Of The Day, 10 october 2019 : व्यापारियों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती पर दिया जाए बल, वाक हेरिटेज में बच्चों ने देखा पुरातात्विक अवशेष
Top Varanasi News Of The Day, 10 october 2019 : व्यापारियों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती पर दिया जाए बल, वाक हेरिटेज में बच्चों ने देखा पुरातात्विक अवशेष

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें व्यापारियों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती पर दिया जाए बल, वाक हेरिटेज में बच्चों ने सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, इसी माह में होगी अर्धवार्षिक परीक्षा,13 अक्टूबर को होगी एलएलबी की दोबारा प्रवेश परीक्षा आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

व्यापारियों ने मंदिर प्रशासन की मनमानी के विरोध में दुकानें बंद कर किया धरना-प्रदर्शन

विश्वनाथ गली व्यवसायी समिति के व्यापारियों ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के हिटलरशाही रवैये व मनमानी के विरोध में गुरुवार को दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि बुधवार की रात मन्दिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह द्वारा एक लेटर जारी करके आदेश पारित किया कि ध्वस्तीकरण के नाम गेट न.1 ढुंढिराज गणेश पॉइंट को बंद कर दिया जाएगा।

रासायनिक या जैविक की बजाय प्राकृतिक खेती पर दिया जाए बल ; बोले गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत

बीएचयू स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में गुरुवार को प्राकृतिक खेती पर विशिष्‍ट व्‍याख्‍यान का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, बीएचयू कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर, कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रोफेसर आनंद मोहन, रजिस्ट्रार डॉ नीरज त्रिपाठी एवं वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ उपेंद्र त्रिपाठी शामिल हुए।

वाक हेरिटेज में बच्चों ने सारनाथ में देखा पुरातात्विक अवशेष, भगवान बुद्ध के वचनों को समझा

पर्यटन पर्व के अवसर पर भारत पर्यटन द्वारा गुरुवार को सारनाथ में वाक हेरिटेज के दौरान बच्चों ने पुरातात्विक पुरावशेषों एंव भगवान बुद्ध के इतिहास से रूबरू हुए। बच्चों दो घंटे तक भ्रमण किये। पर्यटन मंत्रालय की तरफ से 2 से 13 अक्टूबर तक चलने वाला पर्यटन पर्व के अवसर पर गुरुवार को भारत पर्यटन वाराणसी के तत्वावधान में एक विद्यालय के 70 बच्चों को लेकर पुरातात्विक संग्रहालय से वाक हेरिटेज शुरू हुआ।

परिषदीय विद्यालय ; इसी माह में होगी अर्धवार्षिक परीक्षा, सप्ताह भर में जारी होंगे टाइम टेबल

परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं इसी माह होंगी।  परीक्षाएं कराने के लिए जनपद स्तर पर प्रश्नपत्रों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रश्नपत्रों के मुद्रण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण कर ली गई गई। कक्षा एक में सिर्फ मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं कक्षा दो से पांच तक लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। जबकि कक्षा-छह, सात व आठ में सिर्फ लिखित परीक्षाएं होंगी। 

काशी विद्यापीठ ; 13 अक्टूबर को होगी एलएलबी की दोबारा प्रवेश परीक्षा, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एलएलबी (तीन वर्षीय) की 13 अक्टूबर को होने वाली दोबारा प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर लिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 1864 अभ्यर्थियों के दो केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जगतपुर पीजी कालेज को केंद्र नहीं बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.