Move to Jagran APP

Top Varanasi News Of The Day, 18 December 2019 : साढ़े चार डिग्री पारा गिरने गलन बढ़ी- 21 तक स्‍कूल बंदी, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे- स्वतंत्रदेव, मंडल में शामिल होंगे 538412 परीक्षार्थी

बनारस शहर की कई खबरों ने बुधवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 05:57 PM (IST)
Top Varanasi News Of The Day, 18 December 2019 : साढ़े चार डिग्री पारा गिरने गलन बढ़ी- 21 तक स्‍कूल बंदी, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे- स्वतंत्रदेव, मंडल में शामिल होंगे 538412 परीक्षार्थी
Top Varanasi News Of The Day, 18 December 2019 : साढ़े चार डिग्री पारा गिरने गलन बढ़ी- 21 तक स्‍कूल बंदी, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे- स्वतंत्रदेव, मंडल में शामिल होंगे 538412 परीक्षार्थी

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने बुधवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें साढ़े चार डिग्री पारा गिरने गलन बढ़ी- 21 तक स्‍कूल बंदी, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे- स्वतंत्रदेव, मंडल में शामिल होंगे 538412 परीक्षार्थी, डाफी टोल प्लाजा पर फास्टैग के नाम पर मनमानी, गेल ने काशी में खोले रोजगार के द्वार आदि खबरें रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

साढ़े चार डिग्री पारा गिरने गलन बढ़ी, भीषण ठंड के कारण वाराणसी के सभी स्‍कूल-कालेज 21 तक बंद

हाड़ कंपा देने वाली ठंड अब शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चों-बूढ़ों के साथ ही सभी को बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। कारण कि एक दिन में ही तापमान साढ़े चार डिग्री गिर गया है, जो बॉडी तापमान से 22 डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि शरीर के तापमान को संतुलन बनाए रखने के लिए आपको कितनी मशक्कत करनी पड़ेगी। यही नहीं यह मुसीबत अभी और बढऩे वाली है। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद के सभी बोर्ड के स्‍कूल-कालेज 21 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए है। यह आदेश कक्षा 12 तक के लिए लागू है। ठंड के कारण 17 दिसंबर से कक्षाएं सुबह नौ बजे से तीन बजे तक संचालित हो रहा था।

देश सुरक्षित, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे, बोले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

सीएए, अनुच्छेद 370 हटाना, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक, तीन तलाक समाप्त करना, गरीबों की सेवा में आवास और पांच लाख का इलाज देना सभी कुछ गरीब, आम आदमी और देश हित में है। अब अगर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इसमें समस्या दिखती है तो उन्हें अपने भविष्य के विषय में सोचना चाहिए। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को मीडिया द्वारा अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर कही कि भाजपा राज हठ में देश के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

यूपी बोर्ड : मंडल में शामिल होंगे 538412 परीक्षार्थी, चार जिलों में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 703 केंद्र

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मंडल में 703 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 238 केंद्र जौनपुर में शामिल हैं। वहीं मंडल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर व चंदौली में 538412 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 290881 परीक्षार्थी हाईस्कूल व 247527 परीक्षार्थी इंटर के शामिल हैं।

डाफी टोल प्लाजा पर फास्टैग के नाम पर मनमानी, लठैतों और गनमैन की गुंडई से लग रहा है लंबा जाम

देश में सभी टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग से टोल वसूली शुरू कर दी गई। इसके विपरीत डाफी स्थित प्लाजा पर टोल के नाम पर जनता के हाथ छलावा ही लगा है। हालत यह है कि फास्टैग लगाने वाले उपभोक्ताओं से सर्वर और स्कैनर की खराबी के कारण मनमानी की जा रही है। मनमानी का आलम तो यह है की यहां गनमैन और लठैतों की टीम जिसके पर मेहरबान है वो किसी भी लेन से जा सकता है नहीं तो लाठी के दम पर फास्टैग लगे रहने के बाद भी उसको वापस लौटाया जा रहा है।

गेल ने काशी में खोले रोजगार के द्वार, 29 युवाओं को प्रशिक्षित कर दिया रोजगार

सीएनजी, पीएनजी के माध्यम से गेल इंडिया लिमिटेड पर्यावरण का संरक्षण ही नहीं कर रहा, बल्कि काशी में रोजगार के द्वार भी खोल रहा है। हाल ही में कौशल विकास मिशन के तहत चले स्वावलंबन अभियान के तहत 29 युवाओं को रोजगार मिल भी चुका है। यही नहीं गेल की आगामी योजना में 100 प्लंबर, 200 हेल्पर एवं 30 सुपरवाइजर को भी नियुक्त करना शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.