Move to Jagran APP

Top 5 Varanasi News Of The Day 14 November 2020 : पोता ने दादी की हत्या कर दी, घायल घड़ी व्यवसायी की मौत, अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री

बनारस शहर की कई खबरों ने शनिवार यानी 14 नवंबर को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा में बनी रहीं अौर लोगों की नजरें भी उन खबरों पर रही।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 05:04 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 14 November 2020 :  पोता ने दादी की हत्या कर दी, घायल घड़ी व्यवसायी की मौत, अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री
बनारस शहर की शनिवार यानी 14 नवंबर की सुर्खियां।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शनिवार यानी 14 नवंबर को सुर्खियां बटोरी जिनमें पोता ने दादी की हत्या कर दी, घायल घड़ी व्यवसायी की मौत, अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री, मुस्लिम महिलाओं ने की श्रीराम की आरती, दीपावली आज आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

वाराणसी के सारनाथ में जुआ के लिए रुपये न मिलने पर पोता ने दादी की हत्या कर दी

सारनाथ के घुरी पुर गांव में शुक्रवार की देर रात में जुआ के लिए रुपये न मिलने पर 22 वर्षीय पोता ने शराब के नशे में अपनी दादी की पिट कर हत्या कर दिया। क्षेत्रीय लोगोबकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पोता को गिरफ्तार किया। वहीं मृतक के पुत्र ने नामजद तहरीर दी।

लूट के लिए मारी गई गोली से घायल घड़ी व्यवसायी की मौत, वाराणसी में अपराधी बेखौफ

लालपुर- पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित गोइठहा में शुक्रवार की रात 10 बजे 20 हजार रुपये के लिए बाइक सवार बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से घायल घड़ी व्यवसायी श्याम बिहारी मिश्रा की शनिवार की सुबह मौत हो गई। उन्हें मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यवसायी के घर से महज 100 मीटर पहले हुई वारदात के बाद बदमाश रिंगरोड पकड़ कर भाग निकले थे। इस मामले में लालपुर थाने में लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।

वाराणसी में मां अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सपत्नी किया षोड़षोपचार पूजन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पत्नी सहित बाबा कालभैरव व विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। उन्‍होंने साल में चार दिन खुलने वाली स्वर्णमयी रूप का दर्शन किया। इससे पहले वैदिक ब्राह़मण के आचरत्व में मां का षोड़षोपचार पूजन कर मां की आरती उतारी। पूजन के बाद महंत रामेश्वपुरी से मिले और कहा कि माता रानी का आशीर्वाद लेने आया था।

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने की श्रीराम की आरती, धार्मिक कट्टरता पर भारी पड़ी राम की आस्था

त्रेता युग में जब रावण के आतंक से पूरी धरा आतंकित थी तब प्रभु श्री राम ने मानवीय अवतार लेकर धरा को आतंक से मुक्त कराया और जब अयोध्या वापस लौटे तो दीपावली मनाई गई। आज पूरे विश्व को धार्मिक आतंकवाद के अंधेरे ने ढक लिया है। ऐसे में प्रभु श्री राम के नाम का प्रकाश ही आतंकवाद के अंधेरे को चुनौती दे सकता है। पिछले 14 वर्षों से साम्प्रदायिक सौहार्द्र, भाईचारा और भारतीय सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रही काशी की मुस्लिम महिलाएं अनवरत दीपावली और रामनवमी पर श्रीराम की महाआरती कर रही हैं। लमही के इन्द्रेश नगर के श्रीराम आश्रम में विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर जुटी मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ मिलकर भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की महाआरती कर दुनिया को भारत के विश्व बंधुत्व के संदेश से परिचित कराया।

Deepawali पूजन मुहूर्त : आज दोपहर 1.50 बजे से अमावस्या शुरू, रविवार को सुबह 11.27 बजे तक रहेगा

प्रभु श्रीराम के वन से अवध आगमन का पर्वोत्सव दीपावली कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। शनिवार को अमावस्या तिथि दिन में 1.50 मिनट पर लग रही है जो 15 नवंबर को 11.27 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दीप ज्योति पर्व दीपावली 14 नवंबर यानी शनिवार को मनाया जाएगा। दीप ज्योति पर्व की पूर्व संध्या पर ही शहर सजधज कर तैयार हो गया। बस अब वैभव लक्ष्मी के पधारने का लोगों में इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.