विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुव‍िधा के ल‍िए रविवार को भी खुले रहे बैंक, लोगों ने निपटाए जरूरी काम

By Anurag Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 11:44 AM (IST)

प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले वाराणसी में ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को भी बैंक खुले ...और पढ़ें

वाराणसी में हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को भी खुले रहे बैंक।

वाराणसी में हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को भी खुले रहे बैंक।

HighLights

  1. बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को खुले।

  2. ग्राहकों ने अवकाश का लाभ उठाकर जरूरी काम निपटाए।

  3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हड़ताल के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। र‍वि‍वार का द‍िन और बैंकों में कामकाज आम द‍िनों की तरह ही जारी रहा, दरअसर पूरी कवायद है बैंकों के आगामी तीन द‍ि‍नों की बंदी का। उसके पूर्व रव‍िवार को बैंकों में आम द‍िनों की तरह कामकाज हुआ और ग्राहकों ने भी अवकाश के द‍िन का फायदा उठाते हुए बैंकों का रुख कर अपने जरूरी काम न‍िपटाए, हालांक‍ि आगे तीन द‍िनों की बंदी तो है लेक‍िन बैंकों की आनलाइन सुव‍िधाएं 24 घंटे उपलब्‍ध रहेंगे।  

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुली रहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के निर्देश के क्रम में बैंकों ने रविवार को शाखाओं का संचालन किया, जिससे हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। रविवार को बैंक खुलने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए शाखाओं में पहुंचे।

बैंकों में नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े कार्य समेत अन्य जरूरी लेनदेन किए गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार ग्राहकों को सलाह दी गई थी कि हड़ताल से पहले ही आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरा कर लें। इसी को देखते हुए रविवार को भी शाखाओं में कामकाज जारी रखा गया।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित है।

लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहने की स्थिति में ग्राहकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रविवार को बैंक खोलने की व्यवस्था की गई।हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाओं के माध्यम से आवश्यक लेनदेन कर सकेंगे।