वाराणसी के सौभाग्य हास्पिटल में सिजेरियन के दौरान टिश्यू छोड़ा, इंफेक्शन से महिला की हालत बिगड़ी
वाराणसी के सौभाग्य हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डॉक्टर पर मरीज के पेट में टिश्यू छोड़ने का गंभीर आरोप ...और पढ़ें

वाराणसी में सिजेरियन के दौरान लापरवाही, डॉक्टर पर पेट में टिश्यू छोड़ने का आरोप।
HighLights
सौभाग्य हॉस्पिटल में सिजेरियन के दौरान पेट में टिश्यू छूटा।
मरीज की हालत बिगड़ी, दोबारा ऑपरेशन और कई यूनिट ब्लड चढ़ा।
पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के संकठा नगर स्थित सौभाग्य हास्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डाक्टर पर पेट में फारेन बाडी (टिश्यू) छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता के पति ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लालपुर पांडेयपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी का सिजेरियन आपरेशन 18 जून को सौभाग्य हास्पिटल में डा. तरुणा सिंह ने किया। इसके बाद 20 जून को स्वस्थ घोषित करते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया। आरोप है कि तीन दिन बाद ही पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। वापस डा. तरुणा सिंह के पास ले जाने पर 2-3 घंटे दवा चलाई गई और फिर किसी अच्छे फिजीशियन को दिखाने की सलाह दे दी गई।
इसके बाद पीड़िता को साई वरदान हास्पिटल महाबीर मंदिर कैंट में भर्ती कराया गया, जहां तबीयत और बिगड़ गई और ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। डाक्टर ने पेट में इन्फेक्शन बताया। इसके बाद हेरिटेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे में पता चला कि आपरेशन के दौरान पेट में (फारेन बाडी) टिश्यू छूट गया है, जिससे इन्फेक्शन बढ़ रहा है।
डाक्टरों की सलाह पर महिला का दोबारा आपरेशन करना पड़ा, जिसमें करीब पांच यूनिट ब्लड चढ़ा। काफी पैसा खर्च होने के बावजूद अभी भी इन्फेक्शन खत्म नहीं हो रहा है और रोज ड्रेसिंग के लिए हेरिटेज जाना पड़ रहा है। पीड़ित पति की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
