Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा

वाराणसी : भाजपा की ओर से सोमवार शाम पांच बजे एक साथ 11 मंडलों से तिरंगा यात्रा निकाली गई

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 02:05 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 02:05 AM (IST)
राष्ट्रवाद का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा
राष्ट्रवाद का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा

वाराणसी : भाजपा की ओर से सोमवार शाम पांच बजे एक साथ 11 मंडलों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों वाहनों पर सवार लोग जुलूस की शक्ल में राष्ट्रवाद का संदेश देते चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने पियरी, मछोदरी और मैदागिन पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। धूपचंडी मंडल से चली यात्रा तेलियाबाग चौराहा, लहुराबीर, नाटी इमली, चौकाघाट, नदेसर, वरुणा पुल आदि रास्तों से होते हुए मलदहिया चौराहा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक रवींद्र जायसवाल, धमर्ेंद्र सिंह, नवीन कपूर, शोमनाथ विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, अशोक पाडेय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

जिले के सभी मंडलों में भी आयोजन

जिला भाजपा की ओर से सभी 15 मंडलों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके तहत रोहनिया मंडल के काशीपुर से मोहनसराय तक, जंसा मंडल के जंसा से बड़ौरा, राजातालाब मंडल के जक्खिनी से राजातालाब, रामेश्वर मंडल के सुरही से बनकट तक रैली निकली। तिरंगा यात्रा मे जयनाथ मिश्रा, अजय दुबे, प्रेम शकर पाठक, वीरेंद्र पटेल, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.